फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bsp lost public credibility

लड़खड़ाई हाथी की चाल, बसपा ने खोया जनाधार

Fri, 16 May 2014 03:12 PM IST
टीम डिजीटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजीटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 16 May 2014 03:12 PM IST
विज्ञापन
bsp lost public credibility

दो साल पहले हुए विधान सभा चुनावों में बसपा की ताकत लगातार कम होती गई। लोक सभा चुनाव 2014 में अभी तक के परिणाम देख यह सवाल स्वाभाविक है कि क्या पार्टी नेतृत्व ने उससे सबक लेते हुए सांगठनिक मजबूती पर ध्यान नहीं दिया?

विज्ञापन


अपनी मजबूती पर इतराना कहें या दूरदर्शिता का अभाव की लखनऊ में ही पार्टी प्रत्याशी नकुल दुबे चुनाव अभियान के दौरान थके-हारे नजर आए। इतना ही नहीं पूरे प्रचार अभियान में वह अकेल ही जूझते रहे।
विज्ञापन

काडर से पहचान

bsp lost public credibility

चुनाव पंडित मानते हैं कि बसपा के पास काडर अब भी बड़ी ताकत है। अभी भी एक बड़ा वर्ग वह है जो हाथी निशान देखकर वोट देता है। इस चुनाव में भी प्रत्याशी कोई रहा हो, काडर ने पूरा जोर लगाया।

मायावती जहां सभा करने पहुंचीं वहां और जहां नहीं गईं वहां भी काडर अपने काम में लगा रहा। बावजूद इसके पार्टी का प्रदर्शन यदि नहीं सुधर सका तो निश्चित तौर पर इसे रणनीतिक असफलता ही माना जाएगा।

सियासी जंग से बाहर हुई पार्टी

bsp lost public credibility

दोपहर ढाई बजे तक की मतगणना रिपोर्ट देखें तो बसपा कहीं नजर नहीं आती है। कुल अस्सी सीटों में करीब 72 सीटों पर भाजपा का कब्जा हो चुका है। वहीं सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी सात सीटों के साथ कांग्रेस पर बढ़त बनाए हुए है।

अभी तक की मतगणना में बहुजन समाज पार्टी को 19.9 प्रतिशत सीट मिली है। वोटों के इस धुव्रीकरण में जहां भाजपा को जहां नियोजित प्रचार अभियान का फायदा मिला। जबकि विशेषज्ञ मानते हैं कि मीडिया और जनता से संवाद की कमी ने बीएसपी को पीछे ढकेला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed