फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bsp leader ​mayawati challenged bjp for ballot paper voting

EVM पर माया के बाद फूटा अखिलेश का गुस्सा, बैलट से चुनाव कराने की दी चुनौती

Sun, 03 Dec 2017 10:44 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 03 Dec 2017 10:44 AM IST
विज्ञापन
bsp leader mayawati challenged bjp for ballot paper voting

बसपा सुप्रीमो मायावती ने निकाय चुनाव परिणामों के बाद बीजेपी को चुनौती देते हुए कहा कि यदि बीजेपी ईमानदार है तो 2019 के चुनाव बैलट पेपर से कराये। मायावती ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने निकाय चुनाव में सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल किया वरना बसपा के कई और मेयर जीत हासिल करते। मायावती शनिवार सुबह बौद्ध भिक्षु प्रज्ञानंद को श्रद्धांजलि देने पहुंची थीं। 

विज्ञापन


मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यदि बीजेपी का लोकतंत्र में भरोसा है तो उसे 2019 के चुनाव में ईवीएम को हटाकर बैलट पेपर से चुनाव कराना चाहिए। मैं दावा कर सकती हूं कि बैलट पेपर का इस्तेमाल किया गया तो बीजेपी सत्ता में नहीं आएगी।
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी से गठबंधन पर मायावती कुछ भी सीधे बोलने से बचीं। उन्होंने कहा कि हम सभी को साथ लेकर चल रहे हैं। मुस्लिम, पिछड़े और दलित हमारे साथ ही है, इससे बड़ा गठबंधन और क्या हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अखिलेश यादव ने ट्वीट पर लिखा कि बीजेपी ने ईवीएम से हुए चुनाव में 46 प्रतिशत सीटें जीतीं जबकि बैलट पेपर से हुए चुनावी क्षेत्रों में मात्र 15 प्रतिशत। इस ट्वीट के जरिए पूर्व मुख्यमंत्री ने चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाया है। आजम खां ने भी मीडिया से बात करते हुए कहा कि ईवीएम मे टेम्परिंग नहीं सेटिंग हुई है। जहां ईवीएम से मतदान हुआ वहां बीजेपी जीती और जहां बैलट पेपर से वहां सपा के प्रत्याशी जीते।

गौरतलब है कि शुक्रवार को निकाय चुनाव के नतीजे आए थे। 16 नगर निगमों में 14 सीटें बीजेपी के खाते में गई, जबकि दो सीटें बसपा ने जीतीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed