फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BSP leader Fagu Singh Chauhan joins Suheldev Bhartiya Samaj party.

UP News: राजभर बोले - धैर्य रखिए... जल्दी ही शपथ हो जाएगी..., मंत्री बनाए जाने के सवाल पर दिया जवाब

Wed, 18 Oct 2023 01:37 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 18 Oct 2023 01:37 PM IST
सार

बसपा के जोनल कोआर्डिनेटर सहित कई अपना दल एस व रालोद के नेता बुधवार को सुभासपा में शामिल हो गए।

विज्ञापन
BSP leader Fagu Singh Chauhan joins Suheldev Bhartiya Samaj party.
सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के यूपी के मंत्रिमंडल में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार होने पर उन्हें मंत्री बनाया जा सकता है। इस संबंध में बुधवार को जब उनसे सवाल किया गया कि आज नवरात्र का चौथा दिन है मंत्री कब बन रहे हैं? तो उन्होंने जवाब दिया कि जल्दी ही शपथ हो जाएगी। विजयादशमी कब है, धैर्य रखिए !

विज्ञापन


उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में सपा कांग्रेस को हराने के लिए काम कर रही है। सपा भाजपा की बी टीम है। सपा भाजपा को जिताने के लिए ही एमपी में चुनाव लड़ रही है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अस्पतालों में डेंगू जैसे लक्षण वाले 400 मरीज भर्ती, सभी की जांच रिपोर्ट निगेटिव, डॉक्टरों ने दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - शहर में आकार लेंगी तीन और नई टाउनशिप, 5874 एकड़ में बसाई जाएंगी, ये है योजना


हम बीते 20 साल से जातीय जनगणना की मांग कर रहे हैं
कांग्रेस व सपा द्वारा जातीय जनगणना की मांग करने के सवाल राजभर ने कहा कि सुभासपा बीते 20 साल से यही मांग कर रही है। सपा ने मुस्लिमों को नफरत के सिवा कुछ नहीं दिया। मोदी-योगी बिना भेदभाव देश-प्रदेश को सभी नागरिकों को योजनाओं का लाभ दे रहे हैं।

पीडीए... एनडीए में आ गया है
राजभर ने कहा कि यूपी कांग्रेस, बसपा और सपा सब पिट गई हैं। पीडीए (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक ) एनडीए में आ गया है। अनुप्रिया पटेल, संजय निषाद और केशव प्रसाद मौर्य सब पीडीए हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सपा, कांग्रेस और बसपा ने पुलिस व लेखपाल की भर्ती में मुस्लिमों को हिस्सेदारी नहीं दी। विपक्ष समाजिक न्याय की बात करता है लेकिन जब सरकार बनती है तो सिर्फ परिवार पर ध्यान रहता है। भाजपा ने योजनाएं बनाईं उसका लाभ देने में जाति और धर्म नहीं देखा जाता है। योगी सरकार में एक भी दंगा नहीं हुआ। विपक्ष के लोग ईडी और सीबीआई के डर से एकजुट होकर सरकार बनाने में जुटे हैं।

बसपा के जोनल कोआर्डिनेटर फागू सिंह चौहान सुभासपा में हुए शामिल
बहुजन समाज पार्टी के जोनल कोआर्डिनेटर फागू सिंह चौहान बुधवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने मऊ में पार्टी की सदस्यता ली। इसी तरह अपना दल एस क अनुसूचित प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव अवनीश गौतम भी सुभासपा में शामिल हो गए। राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व मंत्री सैयद शकील और हिंदू महासभा के पंकजनाथ ने भी सुभासपा की सदस्यता ले ली। ओम प्रकाश राजभर की सुभासपा एनडीए का हिस्सा है। कयास लगाए जा रहे हैं यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार होने पर राजभर को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed