{"_id":"5a8e78814f1c1bb2208ba911","slug":"bsp-former-block-pramukh-died-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसपी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख सत्यवीर पहलवान की संदिग्ध हालात में मौत, घरवाले बोले- हत्या की गई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसपी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख सत्यवीर पहलवान की संदिग्ध हालात में मौत, घरवाले बोले- हत्या की गई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 22 Feb 2018 03:26 PM IST
विज्ञापन
पत्नी के साथ सत्यवीर पहलवान (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत से बीएसपी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख सत्यवीर सिंह गुज्जर उर्फ सत्यवीर पहलवान की बुधवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। हजरतगंज के रॉयल होटल में ठहरे सत्यवीर की अचानक तबियत खराब होने पर ट्रॉमा ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस फूड प्वॉइजनिंग की आशंका जताते हुए मामले की जांच कर रही है। वहीं, परिवारीजनों की हत्या का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।
नोएडा के बड़े रसूखदार रहे सत्यवीर पहलवान दिल्ली के शहादरा में रह रहे थे। लखनऊ के मलिहाबाद में उनका फार्म हाउस है। मंगलवार को वह लखनऊ आए थे और बर्लिंग्टन चौराहे के पास स्थित रॉयल होटल में ठहरे थे। सत्यवीर के साथ उनके कुछ साथी भी थे।
साथियों ने बताया कि मंगलवार शाम वे सभी हजरतगंज स्थित सहारागंज मॉल घूमने गए थे। रात करीब 11 बजे वे रॉयल होटल लौटे। साथियों के अनुसार यहां पहुंचते ही उनकी हालत बिगड़ गई। तत्काल लोग उन्हें लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे। वहां से डॉक्टरों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान सत्यवीर की मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसएसपी ने आशंका जताई है कि फूड प्वॉइजनिंग के चलते सत्यवीर पहलवान की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
उधर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख के परिवारीजन भी खबर पाकर लखनऊ पहुंच गए। उन्होंने आरोप लगाया है कि सत्यवीर की हत्या की गई है।