फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BSP declared Mahendra Singh Yadav its candidate on Sitapur Loksabha seat.

सीतापुर सीट: भाजपा छोड़ बसपा में पहुंचे महेंद्र यादव के प्रत्याशी बनने से बढ़ा रोमांच, जानें- क्या है स्थिति

Sat, 20 Apr 2024 12:39 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Published by: ishwar ashish Updated Sat, 20 Apr 2024 12:39 PM IST
सार

बसपा ने सीतापुर संसदीय सीट पर पूर्व विधायक महेंद्र सिंह यादव को टिकट दिया है। भाजपा से राजेश वर्मा और गठबंधन से राकेश राठौर उम्मीदवार होंगे।

विज्ञापन
BSP declared Mahendra Singh Yadav its candidate on Sitapur Loksabha seat.
सीतापुर से बसपा के उम्मीदवार महेंद्र सिंह यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

चौथे चरण की नामांकन प्रक्रिया के दो दिन बाद शुक्रवार को बसपा ने भी अपने पत्ते खोल दिए हैं। भाजपा के पूर्व विधायक महेंद्र सिंह यादव को पार्टी ने सीतापुर संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है। महेंद्र को टिकट मिलने से चुनाव का रोमांच बढ़ने की उम्मीद है।

विज्ञापन


महेंद्र सिंह यादव ने बिसवां विधानसभा से भाजपा के टिकट पर 2017 में चुनाव लड़ा और जीता भी। 2022 के विधानसभा चुनाव में वह टिकट के प्रबल दावेदार थे, लेकिन चुनाव से ठीक पहले एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद भाजपा ने उनका टिकट काटकर निर्मल वर्मा को दे दिया। निर्मल वर्मा ने बिसवां सीट पर कमल खिलाया, वहीं महेंद्र सिंह यादव टिकट कटने के पीछे मौजूदा सांसद राजेश वर्मा से खुन्नस मान रहे थे। लेकिन वह टिकट कटने के बाद भी भाजपा से जुड़े रहे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - एनडी तिवारी के कहने पर संजय गांधी ने अमेठी से शुरू की थी राजनीति, पढ़ें- एक रोचक वाकया
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - दक्षिण के बाद अब यूपी का चुनावी रंग चटख करेंगे राहुल-प्रियंका, खत्म होगा रायबरेली-अमेठी पर सस्पेंस


उन्होंने विधानसभा चुनाव में निर्मल वर्मा के लिए वोट भी मांगे थे। इस बार उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ने का मन बनाया था। वह सीतापुर संसदीय क्षेत्र में अपने होर्डिंग भी लगवाते रहे, लेकिन सांसद राजेश वर्मा लगातार तीसरी बार टिकट पाने में सफल रहे। इससे महेंद्र सिंह यादव के अरमानों पर पानी फिर गया। लेकिन वह चुनाव लड़ने का मन बना चुके थे। ऐसे में कदम वापस नहीं खींचा। सोमवार को वह बसपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे। इसके बाद जनपद के बसपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

शुक्रवार शाम को जारी बसपा की सूची में उनका टिकट पक्का हो गया। अब इस सीट पर त्रिकोणीय लड़ाई की उम्मीद जताई जा रही है। भाजपा से राजेश वर्मा, गठबंधन से राकेश राठौर और बसपा से महेंद्र सिंह यादव जोर लगाते नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed