किसान महापंचायत पर मायावती: कहा- सांप्रदायिक सौहार्द के नारों से भाजपा की नफरती राजनीति की जमीन खिसकी
बसपा सुप्रीमो मायावती ने किसान महापंचायत पर ट्वीट कर भाजपा, सपा व कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि किसान देश की शान हैं। उन्होंने हिंदू-मुस्लिम सौहार्द के लिए लगाए गए नारों की तारीफ की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने रविवार को मुजफ्फरनगर में हुई किसान महापंचायत पर कहा कि महापंचायत में सांप्रदायिक सौहार्द के लिए लगाए गए अल्लाह हू अकबर और हर हर महादेव के नारों से भाजपा की नफरत से बोई हुई उनकी राजनीतिक जमीन खिसकने लगी है लेकिन इसने 2013 में सपा व कांग्रेस सरकार में हुए दंगों की याद भी दिला दी है।
मायावती ने ट्वीट किया कि उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में कल हुई किसानों की जबरदस्त महापंचायत में हिन्दू-मुस्लिम साम्प्रदायिक सौहार्द के लिए किए गए प्रयास अति सराहनीय हैं। इससे निश्चय ही सन 2013 में सपा सरकार में हुए भीषण दंगों के गहरे जख्मों को भरने में थोड़ी मदद मिलेगी किन्तु यह बहुतों को असहज भी करेगी।
अगले ट्वीट में उन्होंने कहा कि किसान देश की शान हैं और हिन्दू-मुस्लिम भाईचारा के लिए मंच से साम्प्रदायिक सौहार्द के लिए लगाए गए नारों से भाजपा की नफरत से बोई हुई राजनीतिक जमीन खिसकती हुई दिखने लगी है तथा मुजफ्फरनगर ने कांग्रेस व सपा के दंगा-युक्त शासन की भी याद लोगों के मन में ताजा कर दी है।
1. यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में कल हुई किसानों की जबरदस्त महापंचायत में हिन्दू-मुस्लिम साम्प्रदायिक सौहार्द के लिए भी प्रयास अति-सराहनीय। इससे निश्चय ही सन 2013 में सपा सरकार में हुए भीषण दंगों के गहरे जख्मों को भरने में थोड़ी मदद मिलेगी किन्तु यह बहुतों को असहज भी करेगी। 1/2
— Mayawati (@Mayawati) September 6, 2021
2. किसान देश की शान हैं तथा हिन्दू-मुस्लिम भाईचारा के लिए मंच से साम्प्रदायिक सौहार्द के लिए लगाए गए नारों से भाजपा की नफरत से बोयी हुई उनकी राजनीतिक जमीन खिसकती हुई दिखने लगी है तथा मुजफ्फरनगर ने कांग्रेस व सपा के दंगा-युक्त शासन की भी याद लोगों के मन में ताजा कर दी है। 2/2
— Mayawati (@Mayawati) September 6, 2021
बता दें कि किसान महापंचायत में भारी भीड़ उमड़ी है। पंचायत में किसान नेताओं ने भाजपा की प्रदेश व केंद्र की सरकारों पर निशाना साधा।