{"_id":"653e7dfe973be0e48f01ddc4","slug":"bsp-chief-mayawati-will-address-10-assembly-in-madhya-pradesh-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Assembly Election: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में पांच जिलों में 10 जनसभाएं करेंगी मायावती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Assembly Election: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में पांच जिलों में 10 जनसभाएं करेंगी मायावती
Sun, 29 Oct 2023 09:15 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 29 Oct 2023 09:15 PM IST
सार
बसपा सुप्रीमो मायावती के मध्य प्रदेश में चुनावी सभाएं करने का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। वो 10 जनसभाओं को संबोधित करेंगी।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती मध्य प्रदेश चुनाव में पांच जिलों में 10 जनसभाओं को संबोधित करेंगी। बसपा की ओर से इसका कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। मध्य प्रदेश के बसपा अध्यक्ष रमाकांत पिप्पल के मुताबिक ये जनसभाएं निवाड़ी, छतरपुर, सतना, दतिया और भिंड में होंगी।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो छह नवंबर को निवाड़ी व अशोकनगर, सात नवंबर को छतरपुर व सागर दमोह, आठ नवंबर को सतना व रीवा, 10 नवंबर को दतिया व सेंवड़ा और 14 नवंबर को भिंड व मुरैना में जनसभा करेंगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - विदेशी दर्शक भी पहुंचे इकाना, सचिन को मिस करते हुए दिखे सुधीर, मैदान की तस्वीरें
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - स्टेडियम के बाहर जाम में फंसी एंबुलेंस, मैच देखने पहुंचे पूर्व सीएम अखिलेश यादव
मालूम रहे कि इससे पहले पार्टी के नेशनल कोआर्डिनेटर आकाश आनंद मध्य प्रदेश में कई कार्यकर्ता सम्मेलनों को संबोधित कर चुके हैं। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बसपा गोंडवाना समाज पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है।
40 स्टार प्रचारकों के नाम भी घोषित
बसपा ने मध्य प्रदेश चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों के नाम की घोषणा भी कर दी है। इनमें बसपा अध्यक्ष मायावती के अलावा उनके भाई आनंद कुमार, रामजी गौतम, आकाश आनंद, रमाकांत पिप्पल, श्रीकांत, मुकेश अहिरवार, भीम राजभर, रमेश डाबर, जियालाल अहिरवार, सुनील बघेल, रुस्तम सिंह, अच्छेलाल कुशवाहा, डीपी चौधरी, भगवती जाटव और भानुप्रताप सिंह गुर्जर समेत मप्र के तमाम नेताओं के नाम शामिल हैं।