फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BSP Candidate List: Party announced three new candidates, candidate changed in Amethi

BSP Candidate List: पार्टी ने यूपी के लिए घोषित किए तीन नए उम्मीदवार, अमेठी में बदला गया प्रत्याशी

Tue, 30 Apr 2024 06:56 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 30 Apr 2024 06:56 AM IST
सार

BSP Candidate List: बसपा ने यूपी के लिए तीन नए उम्मीदवारों की घोषणा की है। एक दिन पहले घोषित किए गए अमेठी के उम्मीदवार को बदल दिया गया है। 

विज्ञापन
BSP Candidate List: Party announced three new candidates, candidate changed in Amethi
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बसपा ने यूपी के लिए तीन नए प्रत्याशियों की घोषणा की है। इस नई लिस्ट में पार्टी ने अमेठी, प्रतापगढ़ और झांसी में उम्मीदवार घोषित किए हैं। अमेठी में नन्हें सिंह चौहान, प्रतापगढ़ में प्रथमेश मिश्रा और झांसी में रवि प्रकाश कुशवाहा पार्टी के प्रत्याशी होंगे। पार्टी ने अमेठी से उम्मीदवार बदल दिया है। एक दिन पहले रविवार को ही अमेठी सीट पर रवि प्रकाश मौर्या को प्रत्याशी बनाया गया था। वह अयोध्या से विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। उनकी जगह पर अब नन्हें सिंह चौहान पार्टी के प्रत्याशी होंगे। 
विज्ञापन

 

नामांकन से पहले अमेठी में बसपा ने फिर बदला दावेदार

 अमेठी के सियासी रण में सोमवार को एक और बदलाव दिखा। दोपहर में बसपा के पहले घोषित प्रत्याशी रवि प्रकाश मौर्य ने नामांकन पत्र लिया था। वह पर्चा दाखिल करते इससे पहले ही देर शाम को जारी बसपा की सूची में दावेदार ही बदल गया। अब पार्टी ने सुल्तानपुर निवासी व्यवसायी नन्हे सिंह चौहान को दावेदार बनाया है। ताज्जुब की बात तो यह है कि अमेठी के नये दावेदार की प्रोफाइल के बारे में खुद बसपा जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार तक को पता नहीं है। प्रत्याशी के बारे में पूछने पर वह कहते हैं कि जिस तरह से आपको जानकारी मिली है, उसी तरह से हमें भी पता चला है। 

अमेठी का सियासी रण दिलचस्प होता जा रहा है। बसपा ने अमेठी में पहला चुनाव 1989 में लड़ा था। उस वक्त राजीव गांधी के खिलाफ बसपा संस्थापक काशीराम चुनाव मैदान में उतरे थे। इसके बाद बसपा ने कई चुनाव लड़ा लेकिन, वह एक लाख वोट तक नहीं पा सकी। इस दौरान बसपा ने कई बदलाव किए लेकिन, बसपा का हाथी दिल्ली तक नहीं पहुंच सका। रविवार की शाम को बसपा ने अयोध्या के रवि प्रकाश मौर्य को उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने नामांकन के लिए चार सेट में पर्चे भी ले लिए थे लेकिन, सोमवार की शाम को एकाएक दावेदार ही बदल दिए। ऐसे में नये दावेदार को लेकर खुद बसपा पदाधिकारी भी हतप्रभ है।

अब राजनीति का अर्थशास्त्र सीखेंगे नन्हे सिंह चौहान
सुल्तानपुर जिले के लम्भुआ थाने के अर्जुनपुर गांव निवासी नन्हे सिंह चौहान अर्थशास्त्र से स्नातक पास है। वह गांव के तीन बार प्रधान रहे हैं। बसपा में करीब आठ साल से मिशन से जुड़े रहे हैं। नन्हे सिंह चौहान खुद बिल्डिंग मैटेरियल का कारोबार करते हैं। उनके दो भाई चंडीगढ़ में बिल्डर है। संसदीय चुनाव जैसा बड़ा चुनाव वह पहली बार लड़ रहे हैं। पहली मई को नामांकन करने की तैयारी में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed