{"_id":"5f9682d38ebc3e5fa300132d","slug":"bsp-candidate-filed-nomination-for-rajyasabha-election","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राज्यसभा चुनाव: सपा के बाद बसपा प्रत्याशी रामजी गौतम ने भरा नामांकन, 10 सीटों पर हो रहा चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यसभा चुनाव: सपा के बाद बसपा प्रत्याशी रामजी गौतम ने भरा नामांकन, 10 सीटों पर हो रहा चुनाव
Mon, 26 Oct 2020 01:38 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 26 Oct 2020 01:38 PM IST
विज्ञापन
नामांकन पत्र देते रामजी गौतम।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर व बिहार प्रभारी रामजी गौतम ने सोमवार को राज्यसभा सदस्य के लिए नामांकन किया। इसके साथ ही राज्यसभा चुनाव के निर्विरोध निर्वाचन की संभावना लगभग खत्म हो गई है। लखीमपुर खीरी निवासी रामजी बसपा के चुनिंदा राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर में से एक हैं। वह बसपा सुप्रीमो मायावती के विश्वस्त लोगों में गिने जाते हैं। रामजी ने राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राम अचल राजभर, पार्टी के विधानमंडल दल के नेता लालजी वर्मा व विधायकों की मौजूदगी में नामांकन किया।
जानकार बताते हैं कि बसपा प्रत्याशी के नामांकन के बाद 10 सीटों के राज्यसभा चुनाव में निर्विरोध निर्वाचन की संभावना लगभग समाप्त हो गई है। सपा से राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने पहले ही नामांकन कर दिया है। भाजपा की ओर से 9 प्रत्याशी उतारे जाने की संभावना है। बसपा के एक प्रत्याशी उतारने से निर्विरोध निर्वाचन की जगह चुनाव की संभावना बढ़ गई है।

रामजी से ज्यादा संपत्ति की मालकिन हैं पत्नी वर्तिका
बसपा के राज्यसभा प्रत्याशी रामजी गौतम से ज्यादा संपत्ति उनकी पत्नी वर्तिका चौधरी के पास है। उनके दो बच्चे अनमोल नियति सिंह व आर्यन सिंह हैं। चौधरी चरण सिंह विवि मेरठ से बीटेक व एमबीए रामजी (43) किसान हैं, जबकि पत्नी नौकरीपेशा हैं। रामजी के पास कृषि भूमि नहीं है लेकिन आय का स्रोत खेती है। दोनों के पास नकद तो 5000-5000 रुपये हैं, पर रामजी के खाते में 1,19,470 रुपये जबकि वर्तिका के खाते में 11.70 लाख रुपये है। रामजी के पास 60 हजार रुपये कीमत की मारुति-800 कार है तो वर्तिका के पास 7.20 लाख रुपये की स्कॉर्पियो। पत्नी के पास 8 लाख रुपये के आभूषण भी हैं।
परिवार के सभी सदस्य जीवन बीमा से संरक्षित हैं। रामजी के पास 10 हजार रुपये की एक एनएससी और लखीमपुर में 11,625 वर्गफुट का कॉमर्शियल भवन है। इसका बाजार मूल्य करीब 37 लाख रुपये है। वर्तिका के पास गोला-खीरी में करीब 41.50 लाख रुपये की कृषि योग्य भूमि है। बरखेरवा महेवा खीरी में करीब 40 लाख रुपये का 1075 वर्गफुट का दान में मिला एक आवासीय भूखंड है। इसी तरह रामजी के पास करीब 37 लाख, जबकि पत्नी के पास करीब 81.50 लाख की संपत्ति है। वर्तिका के नाम एक होमलोन है, जिसमें अभी 8,61,468 रुपये की देनदारी है।