फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BSP attacks on SP over law and order.

अपराधियों के सामने बौनी है सूबे की सरकार: बसपा

Tue, 18 Nov 2014 08:40 AM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 18 Nov 2014 08:40 AM IST
विज्ञापन
BSP attacks on SP over law and order.

नेता प्रतिपक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था होने और जंगलराज कायम होने का आरोप लगाया। ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जरिये स्वामी प्रसाद मौर्य ने विधानसभा में कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाया।

विज्ञापन


मौर्य ने कहा कि अपराधियों के सामने सरकार बौनी साबित हो रही है। संवैधानिक प्रमुख (राज्यपाल) और हाईकोर्ट भी सरकार पर टिप्पणी कर चुके हैं।

उन्होंने कहा, 10 नवंबर को गोरखपुर के बड़हलगंज में दलित परिवार के तीन सदस्यों की हत्या कर दी गई। रायबरेली में किसान की हत्या की गई। उसी दिन गाजियाबाद जिले में वैशाली से स्कूल गया 13 साल का बच्चा अविशेष गायब है। उसके अपहरण की आशंका है।
विज्ञापन


14 नवंबर को अंबेडकरनगर के मुबारकपुर में दलित परिवार पर कहर बरपाया गया। उनकी न केवल झोपड़ियां जलाई गईं, दो बाइक भी आग के हवाले कर दी गईं। उन्होंने कहा कि जनता में असुरक्षा की भावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आजम बोले, दुरुस्त है लॉ एंड ऑर्डर

BSP attacks on SP over law and order.

संसदीय कार्यमंत्री आजम खां ने मौर्य के आरोपों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि सूबे में कानून व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त है।

जो इसमें बाधा डालने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें भी दुरुस्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन घटनाओं का हवाला दिया गया है, उनमें शामिल लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed