फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BSL to be set up in Jaunpur, Ballia, Ghazipur and Pratapgarh, preparing to expand the scope of investigation in all districts

जौनपुर, बलिया, गाजीपुर और प्रतापगढ़ में बनेगी बीएसएल टू लैब, जांच का दायरा बढ़ाने की तैयारी

Sat, 17 Apr 2021 12:41 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 17 Apr 2021 12:41 AM IST
सार

प्रदेश के सभी जिलों में जांच का दायरा बढ़ाने की तैयारी है। इसके तहत जौनपुर, बलिया, गाजीपुर और प्रतापगढ़ में बीएसएल टू लैब बनेगी। इससे इन जिलों में आरटीपीसीआर जांच आसान हो जाएगी।

विज्ञापन
BSL to be set up in Jaunpur, Ballia, Ghazipur and Pratapgarh, preparing to expand the scope of investigation in all districts
सीएम योगी अदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रदेश के सभी जिलों में जांच का दायरा बढ़ाने की तैयारी है। इसके तहत जौनपुर, बलिया, गाजीपुर और प्रतापगढ़ में बीएसएल टू लैब बनेगी। इससे इन जिलों में आरटीपीसीआर जांच आसान हो जाएगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जांच की स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रतिदिन ढाई लाख जांच का लक्ष्य हासिल किया जाए। 4 जिलों में लैब बनने से वहां जांच आसान हो जाएगी। लोगों को समय पर जांच रिपोर्ट मिल सकेगी। दूसरी तरफ आसपास के जिलों पर जांच का दबाव भी कम होगा।
विज्ञापन


कोरोना के लक्षण वालों को तत्काल मिलेगा इलाज
महानिदेशक डीएस नेगी ने बताया कि जिन लोगों को कोविड के लक्षण हैं पर उनकी कोरोना की रिपोर्ट नहीं आई है और ब्लड रिपोर्ट में कोरोना पाया गया है उन्हें तत्काल इलाज उपलब्ध कराने की रणनीति बनाई गई है। इसके तहत शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है। जिन लोगों में कोरोना के लक्षण दिख रहे हैं उनकी रिपोर्ट आने से पहले कोविड की दवाएं दे दी जाएंगी। इससे उनकी हालत गंभीर नहीं होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ डीएस नेगी ने बताया कि लक्षण वाले मरीज आईवर मेक्टिन-12 खाना खाने के बाद दिन भर में एक 3 दिन तक, एजिथ्रोमाइसिन-500 प्रतिदिन एक टेबलेट खाना खाने के बाद तीन दिन तक, डॉक्सी-100 सुबह-शाम 7 दिन तक, क्रोसिन-650 सुबह, दोपहर, शाम तीन दिन तक, लिम्सी सुबह, दोपहर, शाम 10 दिन तक, जिनकोनिया-50 सुबह-शाम 10 दिन तक ले सकते हैं। इसके साथ सुबह शाम गुनगुने पानी से गरारा करना है और भाप लेनी है। 8 घंटे की भरपूर नींद और 45 मिनट तक व्यायाम करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed