{"_id":"5ba72275867a553da22cd0f9","slug":"bsf-spying-case-many-army-persons-are-related-to-fake-facebook-account","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएफ जासूसी कांड : फेसबुक के फर्जी अकाउंट से जुड़े हैं कई सुरक्षाकर्मी, अब तक 12 नाम आए सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएफ जासूसी कांड : फेसबुक के फर्जी अकाउंट से जुड़े हैं कई सुरक्षाकर्मी, अब तक 12 नाम आए सामने
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 23 Sep 2018 10:51 AM IST
विज्ञापन
अच्युतानंद मिश्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईएसआई को बीएसएफ की गोपनीय सूचनाएं लीक करने के आरोप में दबोचे गए जवान अच्युतानंद मिश्र को रिमांड अवधि पूरी होने के एक दिन पहले ही शनिवार को न्यायिक अभिरक्षा में वापस जेल भेज दिया गया। एटीएस के मुताबिक जिस फेसबुक अकाउंट से अच्युतानंद समेत कुल 90 यूजर्स जुड़े पाए गए उनमे कई और अर्द्ध सैनिक बलों के सदस्य भी शामिल हैं।
एटीएस इनकी पड़ताल कर उनसे पूछताछ में जुट गई है। अभी तक छह से अधिक ऐसे यूजर्स की तलाश कर उनसे पूछताछ की गई। उनके अकाउंट जांचे जा चुके हैं। एटीएस अफसरों का कहना है कि फिलहाल इनके अकाउंट्स में कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं पाई गई है।
पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई द्वारा बनाए गए फेसबुक के इस फर्जी अकाउंट से इन 90 के अलावा कई अन्य को भी फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी गई है। इनका ब्योरा तैयार किया जा रहा है। एटीएस सभी 90 यूजर्स के खातों का पूरा ब्योरा हासिल नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
सबकी आईडी प्राप्त कर उनके फोटो व निजी डाटा खंगालने में अभी समय लगेगा। सभी खातों की जांच हो जाने के बाद यह तय हो सकेगा कि किसी और के जरिए आईएसआई को देश की गोपनीय सूचना लीक की गई अथवा नहीं।