फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BSc student beaten up in Lviv, commotion in Proctor's office

Lucknow News: लविवि में बीएससी के छात्र की पिटाई, प्रॉक्टर ऑफिस में हंगामा

Thu, 20 Nov 2025 02:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
BSc student beaten up in Lviv, commotion in Proctor's office
प्रॉक्टर ऑफिस में हंगामा करते छात्र।
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के परिसर में बुधवार को रंजिश में बीएससी प्रथम वर्ष के छात्र की पिटाई कर दी गई, जिससे वह बेहोश हो गया। घटना से गुस्साए साथी छात्रों ने चीफ प्रॉक्टर ऑफिस में जमकर हंगामा किया। पीड़ित छात्र की तहरीर पर सात छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन


रानी लक्ष्मी बाई की जयंती पर विश्वविद्यालय परिसर में बुधवार को कार्यक्रम था। बीएससी एग्रीकल्चर प्रथम वर्ष का छात्र अलख मिश्रा इसमें शामिल होकर लौट रहा था। साइकोलॉजी विभाग के पास कुछ छात्रों ने उससे मारपीट शुरू कर दी। मुंह और सिर में चोट आने से वह बेहोश हो गया।
विज्ञापन


साथी छात्र अनुराग तोमर, अंशुमान प्रताप सिंह और रिषेंद्र प्रताप सिंह उसे उठाकर प्रॉक्टर ऑफिस ले गए। देखते ही देखते और छात्र भी पहुंच गए। प्रॉक्टर राकेश द्विवेदी और पुलिस के सामने छात्रों ने विश्वविद्यालय में माहौल को लेकर गंभीर आरोप लगाते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। अगस्त से अभी तक लविवि परिसर में ऐसी छह घटनाएं हो चुकी हैं। इंस्पेक्टर हसनगंज चितवन कुमार का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




छात्रावासों के प्रोवोस्ट पर लापरवाही बरतने का आरोप

नाराज छात्रों ने आरोप लगाया कि एलबीएस और सुभाष छात्रावास के प्रोवोस्ट की लापरवाही से बाहरी छात्र हॉस्टल में आ जाते हैं। कैमरे में दिखने के बाद भी विश्वविद्यालय प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं करता। कुछ छात्र प्रोवोस्ट के इशारे पर भी काम करते हैं, जिससे माहौल खराब हो रहा है। चीफ प्रॉक्टर प्रो. राकेश द्विवेदी का कहना है कि

विश्वविद्यालय परिसर में मारपीट की घटना सामने आई है। पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी।

प्रॉक्टर ऑफिस में हंगामा करते छात्र।

प्रॉक्टर ऑफिस में हंगामा करते छात्र।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed