फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bsa lucknow gave notice to 40 school

लखनऊ में आरटीई के तहत दाखिला देने में आनाकानी करने वाले 40 स्कूलों को नोटिस

Wed, 11 May 2022 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
bsa lucknow gave notice to 40 school
अभिषेक सिंह, लखनऊ। निशुल्क शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के तहत बच्चों को दाखिला देने में आनाकानी करने वाले शहर के 40 स्कूलों को बीएसए ने नोटिस भेजा है। बच्चों को दाखिला न देने पर इन्हें आरटीई अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। वहीं, आरटीई पोर्टल पर पंजीकरण न करने वाले गोमती नगर विराट खंड चार स्थित लखनऊ पब्लिक स्कूल को विशेष रूप से नोटिस भेजा गया है। दाखिले के दो चरण बीत चुके हैं और तीसरा चरण चल रहा है, लेकिन इस स्कूल ने आरटीई पोर्टल पर पंजीकरण नहीं कराया है। इससे अभिभावक अपने बच्चों के दाखिले के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। अमर उजाला ने आरटीई में गड़बड़ी और दाखिला न होने से परेशान अभिभावकों की समस्याएं प्रमुखता से प्रकाशित की थीं।
विज्ञापन

आरटीई के तहत निजी स्कूलों में दाखिले के लिए तीसरे चरण की आवेदन प्रक्रिया चल रही है। पहले चरण के चयनित बच्चों की दाखिला सूची 30 मार्च और दूसरे चरण की 28 अप्रैल को जारी की गई थी। पहले चरण से ही अभिभावकों को बच्चों का दाखिला कराने में समस्याएं आ रही हैं। अभिभावकों के अनुसार स्कूल दाखिला देने में बहानेबाजी कर रहे हैं। वहीं, जो छात्र पहले से आरटीई के अंतर्गत पढ़ रहे हैं उनको स्कूल प्रबंधन फीस की मांग कर निकाल रहा है। कई बंद स्कूलों में दाखिले के लिए बच्चों को अलॉट करने के मामले भी सामने आए। इन सभी समस्याओं व गड़बड़ियों को लेकर अमर उजाला ने प्रमुखता से खबरें प्रकाशित की थीं। इसके बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने 40 स्कूलों को नोटिस जारी किया है। इनमें अधिकतर बड़े स्कूल जैसे डीपीएस, जयपुरिया, सीएमएस, मिलेनियम, एलपीएस, न्यू पब्लिक कॉलेज समेत कई स्कूल शामिल हैं। बीएसए ने बताया कि सभी को नोटिस जारी कर बच्चों को दाखिला देने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद भी शिकायतें आती हैं तो दूसरे नोटिस में अल्टीमेटम दिया जाएगा। तीसरे नोटिस में मान्यता खत्म करने की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन

200 से ज्यादा शिकायतें आईं
बीएसए ने बताया कि आरटीई के दाखिले को लेकर शुरुआत में ही स्कूलों की मनमानी की शिकायतें आने लगी हैं। करीब 90 विद्यालयों के खिलाफ 200 से ज्यादा अभिभावकों ने शिकायतें की हैं। पहले तो फोन से चेतावनी दी गई, जिसमें कई स्कूलों ने दाखिला लेना शुरू कर दिया। जो नहीं मान रहे उनको पहला नोटिस दिया गया है। वहीं, आरटीई पोर्टल पर स्कूलों का पंजीकरण न होने के चलते उनकी मैपिंग नहीं हो पा रही है। कुछ स्कूल ऐसे हैं जो विभाग की हर बात को अनसुना कर पोर्टल पर पंजीकरण नहीं कर रहे हैं। गोमती नगर विराट खंड चार स्थित लखनऊ पब्लिक स्कूल को इसको लेकर नोटिस दिया है। बीएसए ने बताया कि 1800 स्कूलों की मैपिंग करा ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी सप्ताह होगी स्कूलों के प्रतिनिधियों की बैठक
बीएसए ने बताया कि दाखिले में आ रही समस्या को लेकर इसी हफ्ते स्कूलों के प्रतिनिधियों की बैठक बुलाई जाएगी। इसके बाद डीएम की अध्यक्षता में भी बैठक बुलाई जाएगी, ताकि दाखिले की प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके और जो भी विवाद है उसका निपटारा किया जा सके। उन्होंने बताया कि सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र में स्थित निजी स्कूलों में जाकर आरटीई के दाखिले करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed