फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   brutal honour killing case in up

बेटी के प्रेमी को घर बुलाया फिर तेजाब डालकर जिंदा जलाया

Wed, 07 Oct 2015 09:43 AM IST
Updated Wed, 07 Oct 2015 09:43 AM IST
विज्ञापन
brutal honour killing case in up

यूपी के बहराइच जिले में ऑनर किलिंग का एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां एक बाप ने बेटी के प्रेमी को बहाने से घर बुलाया फिर उसको तेजाब डालकर जिंदा जला दिया।

विज्ञापन


बहराइच जिले के तारापुरवा गांव निवासी एक ग्रामीण ने झूठी शान की खातिर बेटी के प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया। मंगलवार सुबह युवक का शव गांव से कुछ दूरी पर मिला। पहचान छिपाने के लिए उसका आधा शरीर भी तेजाब से जला दिया गया था।
विज्ञापन


प्रेमिका के पिता ने युवक को रविवार को अपने घर बुलाया था। उसे घर बहाने से बुलाया गया था। तब से वह लापता था। इस मामले में पुलिस ने प्रेमिका, उसके पिता, दो भाई और भाभी समेत पांच लोगों को नामजद करते हुए ऑनर किलिंग का केस दर्ज किया है। पिता और भाई को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चल रहा था प्रेम प्रसंग

brutal honour killing case in up

बौंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत तारापुरवा गांव निवासी मेराज (20) पुत्र सलाहुद्दीन का गांव निवासी मुहैयद्दीन की बेटी मुन्नी से अरसे से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मेराज के घर वाले तो तैयार थे लेकिन मुहैयद्दीन को यह रिश्ता मंजूर नहीं था।

साल भर से दोनों परिवारों में अनबन थी। दोनों परिवार में पंचायत भी हुई लेकिन मामला सुलझा नहीं। सलाहुद्दीन ने बताया कि रविवार शाम मुहैयद्दीन ने उनके बेटे मेराज को फोन किया और जरूरी काम का हवाला देकर घर बुलाया।

मेराज ने घर वालों को जानकारी दी और निकल गया लेकिन फिर वह लौटा नहीं। सलाहुद्दीन का कहना है कि काफी देर हो गई तो रात में वह मुहैयद्दीन के घर पहुंचा। बेटे के बारे में पूछा तो मुहैयद्दीन ने उसे जरूरी काम से भेजने की बात बताई गई। सोमवार को भी बेटा नहीं लौटा तो खोजबीन शुरू की गई।

इस बीच मंगलवार सुबह गांव से दो सौ मीटर दूर नहर के किनारे कुछ लोगों ने क्षत-विक्षत शव पड़ा देखा। शव आधा जला था। इस पर तत्काल थाने पर सूचना दी गई। थानाध्यक्ष बृजेश कुंवर यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

तेजाब से जला दिया गया शरीर

brutal honour killing case in up

पुलिस के साथ वहां पर सलाहुद्दीन भी परिवार के साथ पहुंचा। सलाहुद्दीन ने लाश की पहचान पुत्र मेराज के रूप में की। उसने पुलिस के सामने पूरी घटना बताई। उसका कहना है कि धोखे से बुलाकर बेटे की हत्या की गई है।

थानाध्यक्ष का कहना है कि शायद पहचान छिपाने के लिए लाश पर तेजाब डाला गया है। लाश कमर तक जली हुई है, जिस पर काफी बड़े फफोले पड़ गए हैं। पंचनामा कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के पिता सलाहुद्दीन की तहरीर पर प्रेमिका मुन्नी, उसके पिता मुहैयद्दीन, भाई अल्ताफ, सिरताज और भाभी को नामजद करते हुए केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले में मुहैयद्दीन और अल्ताफ को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

मेराज के पास दो मोबाइल सेट थे लेकिन घटना के बाद से दोनों मोबाइल का पता नहीं हैं। हिरासत में लिए गए आरोपियों ने अभी तक कुछ बताया नहीं है। थानाध्यक्ष का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed