फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Brothers enter home and slit sister's lover's throat, condition critical

Lucknow News: सगे भाइयों ने घर में घुसकर बहन के प्रेमी का गला रेता, हालत गंभीर

Tue, 17 Feb 2026 02:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Brothers enter home and slit sister's lover's throat, condition critical
सगे भाइयों के हमले में घायल महेंद्र कनौजिया।  - फोटो : संवाद
लखनऊ। पारा के खुशहालगंज में रविवार शाम को दो सगे भाइयों ने बहन के प्रेमी के घर में घुसकर सर्जिकल ब्लेड से उसका गला रेत दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने सगे भाइयों पर हत्या के प्रयास की एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन



खुशहालगंज निवासी संतू के मुताबिक उनके बड़े बेटे रमेश की ससुराल काकोरी के एक गांव में है। छोटा बेटा महेंद्र कनौजिया भी भाई के ससुराल आता-जाता था। इसी दौरान करीब एक साल पहले महेंद्र काकोरी की युवती के संपर्क में आया। दोनों की दोस्ती हो गई। बाद में दोनों एक-दूसरे से प्रेम करने लगे। संतू के अनुसार, युवती के कहने पर रविवार को महेंद्र उसे लेकर घर आया था। इसकी भनक युवती के भाइयों शिवम (25) और अनुराग (19) को हो गई। दोनों गुस्से में घर पहुंचे और महेंद्र को देखते ही बरामदे में जमीन पर पटक दिया और सर्जिकल ब्लेड से गला रेत दिया। शोरगुल सुनकर संतू और रमेश वहां पहुंचे और किसी तरह दोनों आरोपियों के हाथ से ब्लेड छीनकर अलग किया।
विज्ञापन




दो बार किया था गर्दन पर हमला

परिजनों ने दोनों आरोपियों को पकड़ने के बाद पुलिस को सूचना दी। वहीं, महेंद्र को अस्पताल ले जाया गया। महेंद्र के गले पर दो बार ब्लेड से कटे के निशान मिले हैं। संतू की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मारपीट और हत्या के प्रयास की धारा में एफआईआर दर्ज की गई है। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी भाइयों को गिरफ्तार कर सोमवार दोपहर न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों को वहां से जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




शिवम ने खरीदी थी ब्लेड, दहशत में परिवार

पूछताछ में सामने आया है कि शिवम ओटी टेक्निशियन की पढ़ाई कर रहा है। आरोपी ने बताया कि उसी ने मेडिकल स्टोर से ब्लेड खरीदी थी। अनुराग इंटर का छात्र है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि दोनों आरोपियों ने गिरफ्तारी के दौरान भी धमकी दी। आरोपियों ने कहा कि इस बार तो बच गया, लेकिन जेल से छूटकर आने के बाद उसे नहीं छाेड़ेंगे। बेटे की नाजुक हालत और आरोपियों की खुली धमकियों से परिवार दहशत में है। परिजनों को डर है कि आरोपी छूटने के बाद कहीं फिर हमला न कर दें। महेंद्र अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed