फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   brother-in-law of ADM died in an accident in madiyaon in lucknow

सड़क हादसे में एडीएम के साले की गई जान, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

Fri, 27 Mar 2020 01:27 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 27 Mar 2020 01:27 PM IST
विज्ञापन
brother-in-law of ADM died in an accident in madiyaon in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर
लखनऊ में मड़ियांव थानाक्षेत्र के भिठौली क्रॉसिंग के पास लगे बैरिकेडिंग पर पुलिस ने बाइक सवार शैलेंद्र मिश्रा (54) को रोका। तो उसने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी। कुछ दूरी पर जाकर वह बिजली के खंभे से टकरा गया।
विज्ञापन


घायल शैलेंद्र को पुलिस ने ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। शैलेंद्र राजधानी में तैनात एडीएम अशोक शुक्ला के साले थे। परिजनों ने पुलिस पर बदसुलूकी का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक मड़ियांव विपिन सिंह के मुताबिक, सीतापुर अटरिया के बौनाभारी निवासी शैलेंद्र मिश्रा की पत्नी शीला की तबीयत खराब है। उनका इलाज लखनऊ में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैरिकेडिंग में टकराने से बचे

गुरुवार को वह सीतापुर से बाइक से लखनऊ में डंडहिया बाजार निवासी भाई मुन्ना मिश्रा के पास दवा लेने आ रहे थे। उनसे पत्नी शीला की दवा का पर्चा भेजा था। भिठौली क्रॉसिंग के पास पुलिस ने बैरिकेडिंग लगा रखी थी।

पुलिसकर्मियों ने रोका तो उन्होंने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी और बैरिकेडिंग में टकराने से बचे। लेकिन कुछ दूर जाते ही बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में शैलेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन पुलिस ने उनको ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

एडीएम अशोक शुक्ला ने बताया कि पुलिस कर्मियों ने शैलेंद्र को रोकने के लिए कहा। उनके बाइक की रफ्तार ज्यादा थी। इस पर एक पुलिसकर्मी ने डंडा लेकर दौड़ाया। इससे वह घबराकर भागने लगे। इसी कारण हादसा हुआ।

इस संबंध में जब चौकी प्रभारी से बातचीत हुई तो वह लापरवाही के बारे में सही से जवाब नहीं दे सके। उनका दावा है कि उसके पास रिकार्डिंग भी है। हालांकि, पुलिस ने बदसुलूकी और डंडा चलाने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed