{"_id":"1d2f08b4c2d8431e1714865d257e9f64","slug":"brive-fro-voting-in-block-pramukh-election-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक लाख में खरीदा वोट, मतदान नहीं किया तो मांगे 5 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक लाख में खरीदा वोट, मतदान नहीं किया तो मांगे 5 लाख
Updated Sun, 21 Feb 2016 09:53 AM IST
विज्ञापन
हाल ही में हुए ब्लॉक प्रमुख चुनाव में पैसे का खेल सामने आया है। एक प्रत्याशी ने चुनाव में वोट हासिल करने के लिए एक बीडीसी सदस्य को एक लाख रुपये दिए। जब बीडीसी सदस्य वोट नहीं दे पाया तो प्रत्याशी के पति ने उससे पांच लाख रुपये मांगे।
विज्ञापन
रुपये न देने पर शुक्रवार शाम बीडीसी सदस्य के पुत्र को अगवा कर जमकर पीटा। उसे तब छोड़ा गया जब उसने आधी रात को पुलिस को लिखकर दिया कि वह 24 घंटे में दो लाख रुपये वापस कर देगा।
विज्ञापन
शनिवार को यह मामला कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के सामने उठा तो प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। पीड़ित ने आरोपियों को एक सपा विधायक का समर्थक बताया है।
विज्ञापन
मुसाफिरखाना ब्लॉक के वार्ड संख्या-32 (जमुवारी) की बीडीसी सदस्य फूलदेवी के पुत्र गुरुदीन ने मुंशीगंज में राहुल गांधी को बताया कि ब्लॉक प्रमुख नीतू सिंह पक्ष ने वोट के लिए एक लाख रुपये दिए थे।
किसी कारणवश वोट नहीं दे पाए तो आरोपी उससे पांच लाख रुपये मांग रहे हैं। नहीं देने पर शुक्रवार शाम करीब 7 बजे नीतू सिंह के पति दिनेश कुमार सिंह ने समर्थकों वंशराज सिंह, अमरचंद्र जायसवाल, विक्रम शर्मा और संजय के साथ उस पर हमला कर मारपीट की।
Trending Videos
मुंह पर कपड़ा बांधकर सुनसान जगह ले गए
मुंह पर कपड़ा बांधकर सुनसान स्थान पर उठा ले गए। रात करीब नौ बजे थाने पहुंचे और एसओ दीपेंद्र सिंह की मौजूदगी में 20 फरवरी तक दो लाख रुपये देने का सुलहनामा लिखवाकर छोड़ा। तब राहुल गांधी ने सीओ मुसाफिरखाना सुमित शुक्ल को मौके पर बुलाकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने का निर्देश दिया।
ब्लॉक प्रमुख पति दिनेश ने आरोपों को निराधार बताया। कहा, गुरुदीन ने उनसे दो लाख रुपये लिए थे। वे उससे अपने रुपये मांग रहे थे। वह स्वेच्छा से उनके साथ थाने गया और सुलहनामा लिखकर पैसा वापस करने को कहा था।
एसओ दीपेंद्र सिंह ने कहा कि शुक्रवार रात करीब नौ बजे दोनों पक्ष सुलहनामा लिखकर उनके पास आए थे। गुरुदीन ने उनसे कहा था कि उसने दिनेश से दो लाख रुपये लिए थे, जिसे जल्द लौटा देगा। गुरुदीन के अगवा होने या उससे पांच लाख रुपया मांगने की बात उनके संज्ञान में नहीं है।