फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   British time bridge will attract tourists

पर्यटकों को लुभाएगा लखनऊ में अंग्रेजों के जमाने का पुल

Tue, 12 Mar 2019 08:07 PM IST
sahaj sahaj न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: sahaj sahaj Updated Tue, 12 Mar 2019 08:07 PM IST
विज्ञापन
British time bridge will attract tourists
ब्रिटिशकालीन डालीगंज पुल बनेगा पर्यटन स्थल - फोटो : अमर उजाला
गोमती नदी के ऊपर ब्रिटिशकालीन डालीगंज पुल को उपयोग से बाहर होने केबाद संरक्षित करने का काम पीडब्ल्यूडी करेगा। इसके लिए पुराने पुल पर लगने वाली फल व सब्जी मंडी को हटाने का आदेश हो गया है। वहीं इस पुल को अब केवल पैदल चलने वाले और सौंदर्यीकरण के बाद पुराने पुल को देखने आने वाले पर्यटकों के लिए उपयोगी बनाया जाएगा।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता जय सिंह का कहना है कि जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार में अलग-अलग वार्ता के बाद इस पुल को गिराने की जगह संरक्षित करने के लिए फैसला लिया गया है। ऐसे में यहां अभी लोगों की आवाजाही बंद की जा रही है। इसके लिए पुल के दोनों तरफ दीवार बना दी गई है। अब पुल की सफाई कर सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इससे पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पुल का ऐतिहासिक स्वरूप निखर कर सामने आएगा।
विज्ञापन


पैदल आने-जाने वालों के लिए उपयोगी
पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का कहना है कि डालीगंज, फैजुल्लागंज, नदवा, हसनगंज की तरफ से पुल पार कर काफी लोग पैदल केजीएमयू इलाज कराने आते हैं। इन लोगों के लिए भी यह पुल उपयोगी होगा। पुल के सौंदर्यीकरण के समय यह सुनिश्चित किया जाएगा कि पुराने पुल पर वाहन न चलें।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैविक कचरा पुल को कर रहा खराब
अधीक्षण अभियंता का कहना है कि फ ल व सब्जी मंडी का जैविक कचरा, सड़ने के बाद मीथेन जैसी गैस और खराब जीवाणु पैदा करता है। यह कचरा धीरे-धीरे पुल की आयु को कम कर रहा है। इससे पुल के ढहने का खतरा पैदा हो गया है। ऐसे में फ ल व सब्जी मंडी वहां से हटाए जाने की जरूरत है। जान-माल का कोई नुकसान न हो। इसके लिए पुल का सौंदर्यीकरण जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed