{"_id":"57c2c8664f1c1bb969d4f40f","slug":"brijesh-pathak-replied-back-to-mayawati","type":"story","status":"publish","title_hn":"'रिजेक्टेड माल' बताए जाने पर ब्रजेश पाठक का मायावती को करारा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'रिजेक्टेड माल' बताए जाने पर ब्रजेश पाठक का मायावती को करारा जवाब
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 28 Aug 2016 04:48 PM IST
विज्ञापन
ब्रजेश पाठक व मायावती
- फोटो : amar ujala
रविवार को आजमगढ़ की रैली में बसपा का रिजेक्टेड माल बताए जाने पर ब्रजेश पाठक ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर तीखा पलटवार किया है।
विज्ञापन
अपने समर्थकों के साथ लखनऊ आए ब्रजेश पाठक ने कहा कि जिन्होंने हमें रिजेक्टेड माल कहा उन्हें आने वाले चुनाव में जनता रिजेक्ट कर देगी।
गौरतलब है कि रैली में मायावती ने बसपा छोड़कर भाजपा में जाने वाले नेताओं को बसपा का रिजेक्टेड माल कहा था। उन्होंने साथ ही भाजपा पर तंज कसते हुए कहा था कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह बसपा के रिजेक्टेड माल को माला पहनाते हैं।
विज्ञापन
वहीं, बसपा छोड़कर भाजपा ज्वाइन करने पर पाठक ने कहा कि प्रदेश को भ्रष्टाचार, अनाचार व अत्याचार मुक्लि दिलाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को वोट देकर करोड़ों लोगों ने योगदान दिया है, मैंने भी प्रदेश को अपराधमुक्त व भ्रष्टाचार से मुक्त करने के लिए आहुति दे दी। उन्होंने उम्मीद जताई 2017 के चुनाव में भाजपा को यूपी में पूर्ण बहुमत मिलेगा और भ्रष्टाचारी शासन का अंत होगा।
विज्ञापन