फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   brijbhushan sharan singh on honesty of modi and yogi.

प्रधानमंत्री मोदी और योगी की ईमानदारी की गारंटी ले सकता हूं, मंत्रियों की नहीं: भाजपा सांसद

Sun, 10 Jun 2018 12:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा Updated Sun, 10 Jun 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
brijbhushan sharan singh on honesty of modi and yogi.
सांसद बृजभूषण शरण सिंह - फोटो : amar ujala

अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने एक बार फिर नई चर्चा को हवा दी है। गोंडा के हलधरमऊ के छतौरा गांव में शनिवार को चौपाल के बाद पत्रकारों से कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के ईमानदारी की मैं गारंटी ले सकता हूं लेकिन मंत्रियों की नहीं।

विज्ञापन


इससे पहले चौपाल में कहा कि पीएम और सीएम जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कर रहे हैं। मगर अधिकारी इनके क्रियान्वयन में रुचि नहीं ले रहे हैं।

सांसद के सामने राशन कार्ड फीडिंग कराने के नाम पर उपभोक्ताओं से वसूली किए का मामला उठा जिस पर सांसद ने नाराजगी जताते हुए ब्लॉक वार कैंप लगाकर फीडिंग कराने का निर्देश दिए।
विज्ञापन

     
हलधरमऊ में केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के प्रगति की समीक्षा में सांसद ने कहा कि ब्लॉक स्तर पर योजनाओं की समीक्षा करने से हकीकत पता चलती है कि योजनाओं को लागू करने में क्यों व्यवधान आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 न तो सरकार की निष्ठा में कमी है न तो बजट का अभाव है फिर भी योजनाएं उस रफ्तार से नहीं चल रहीं हैं। इसके लिए न तो प्रधानमंत्री दोषी हैं न मुख्यमंत्री दोषी हैं और न ही जनप्रतिनिधि।


प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को छोड़कर सूबे के मंत्रियों की वह गारंटी नहीं ले सकते। आशा बहुओं ने हलधरमऊ में तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी के खिलाफ रिश्वत लेने का गम्भीर आरोप लगाया और सांसद से भ्रष्ट अधिकारियों को ब्लॉक से हटाने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed