बेटी की शादी के लिए रुपये न मिलने पर परिवार ने उठाया यह कदम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 दिसंबर को होने वाली बेटी की शादी के लिए पैसा न मिलने से नाराज एक परिवार मंगलवार को इलाहाबाद बैंक के सामने अनशन पर बैठ गया।
परिवारीजनों ने बैंक प्रबंधक पर शादी के लिए निर्धारित राशि न देने का आरोप लगाया।
मामले को तूल पकड़ता देख बैंक प्रबंधक ने पैसा देने का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चिकनी निवासी विलकीस, बेटी कहकशां व पुत्र शेरू के साथ मंगलवार को इलाहाबाद बैंक की मुख्य शाखा के सामने अनशन पर बैठ गई।
विलकीस का आरोप है कि उसकी बड़ी बेटी रूबी की शादी 15 दिसंबर को होनी है। बैंक अकाउंट में पैसा होने के बावजूद प्रबंधक काफी दिनों से कैश देने में आनाकानी कर रहे हैं।
बैंक प्रबंधक पर लगाया आरोप
पूरा परिवार 20 दिन से बैंक के चक्कर काट रहा है। सात दिसंबर को तहसील दिवस के दौरान विलकीस ने डीएम से भी शादी के लिए पैसा भुगतान कराने की गुहार लगाई।
डीएम के निर्देश के पांच दिन बाद भी विलकीस को बेटी की शादी करने के लिए पैसा नहीं दिया गया। बैंक प्रबंधक के इस रवैये से खफा विलकीस ने बेटे व बेटी के साथ अनशन शुरू कर दिया।
मामले को तूल पकड़ता देख इलाहाबाद बैंक के प्रबंधक वीरेंद्र कुमार ने शीघ्र कैश उपलब्ध कराने का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। प्रबंधक का कहना है कि कैश की कमी से विलकीस को अकाउंट से पैसा देने में दिक्कत आ रही थी।