{"_id":"5c71879abdec22737a368cdb","slug":"bride-and-groom-pay-homage-pulwma-martyrs-during-weeding","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या : मंडप में दूल्हा-दुल्हन ने किया शहीदों को नमन, इस तरह की नए जीवन की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या : मंडप में दूल्हा-दुल्हन ने किया शहीदों को नमन, इस तरह की नए जीवन की शुरुआत
Sat, 23 Feb 2019 11:25 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फैजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फैजाबाद
Published by: Amulya Rastogi
Updated Sat, 23 Feb 2019 11:25 PM IST
विज्ञापन
नए जोड़े ने किया पौधरोपण
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या के हैरिंग्टनगंज के मिल्कीपुर ब्लॉक के ग्राम गुरौली में शुक्रवार रात शादी के मंडप में दूल्हा-दुल्हन ने पुलवामा में शहीद हुए जवानों को नमन किया। दोनों ने दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ ही शहीदों की याद में पौधारोपण भी किया।
ग्राम गुरौली निवासी रामजियावन की पुत्री संगीता मिल्कीपुर ब्लॉक क्षेत्र में सहायक अध्यापक हैं। शुक्रवार रात संगीता की शादी कटरा अयोध्या निवासी पंकज से हुई। पंकज भी मिल्कीपुर ब्लॉक क्षेत्र में सहायक अध्यापक हैं। शादी के मंडप में परिणय सूत्र में बंधने के बाद पंकज व संगीता ने नए जीवन की शुरुआत करने से पहले पुलवामा में शहीद जवानों को नमन किया। मंडप में ही दोनों ने दो मिनट मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान विवाह उत्सव में उपस्थित लोगों की आंखें नम हो गईं और लोगों ने जय हिंद का उद्घोष कर भारतीय सेना का सम्मान किया।
इस अवसर पर संगीता की मां प्रेमा देवी व पिता रामजियावन ने एक संस्थान द्वारा चलाई जा रही मुहिम के तहत वर-वधू को आम का पौध भेंटकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। फिर पंकज व संगीता ने शहीदों की याद में आम का पौध रोपा। कार्यक्रम में हैरिंग्टनगंज की पूर्व ब्लॉक प्रमुख इंदु सेन यादव, डॉ. उमेश चौधरी, ग्राम प्रधान सुरेंद्र कुमार यादव, प्रधानाचार्य श्याम जी उपाध्याय, अरविंद कुमार, दीपक कनौजिया उपस्थित रहे।