{"_id":"688da23af48cd045d00e1ad7","slug":"breast-feeding-must-be-for-new-born-lucknow-news-c-13-1-lko1068-1320844-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: स्त्रियों को बताए स्तनपान के महत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: स्त्रियों को बताए स्तनपान के महत्व
विज्ञापन
महिलाओं को बताए स्तनपान के महत्व
इनर व्हील क्लब ऑफ अभ्युदय की ओर से ब्रेस्ट फीडिंग वीक का आयोजन
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। इनर व्हील क्लब ऑफ़ अभ्युदय की ओर से शनिवार को ब्रेस्ट फीडिंग वीक का आयोजन प्राथमिक विद्यालय कमता चिनहट में किया गया। इस कार्यक्रम में आंगनबाड़ी के सहयोग से महिलाओं को स्तनपान के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।
इस अवसर पर स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. रानू सिंह ने मौके पर मौजूद महिलाओं को स्तनपान के लाभ, उसके सही तरीके और इससे जुड़ी आवश्यक जानकारियां दीं। उन्होंने बताया कि जन्म के पहले घंटे में स्तनपान करवाना शिशु के जीवन की रक्षा करता है। यह मां और बच्चे दोनों के लिए लाभकारी है। कार्यक्रम का नेतृत्व क्लब की अध्यक्ष डॉ. मीनाक्षी सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य स्वस्थ मां, स्वस्थ शिशु की सोच को समाज तक पहुंचाना एवं महिलाओं को जागरूक करना रहा।क्लब की सचिव सुबुही अल्वी भी उपस्थित रहीं।