फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   break HT line, electricity supply inturpted in 200 villages

हाइटेंशन लाइन टूटी, 200 गांवों की बिजली गुल

Mon, 12 Oct 2020 01:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
break HT line, electricity supply inturpted in 200 villages
लखनऊ के नगराम में समेसी उपकेंद्र से संबंधित बिजली विभाग के अधिकारी, लाइनमैन व कर्मचारी एक तरफ मेगा कैंप में शिकायत निस्तारण करने मे लगे हुए थे, वहीं लाइनमैन व अन्य कर्मियों की टीम गांवों में कनेक्शनों की जांच में लगी हुई थी। इस बीच मोहनलालगंज से समेसी आने वाली 33 केवी पारेषण हाईटेंशन लाइन का तार मोहनलालगंज के पास टूटकर गिर जाने से लाइन ब्रेक डाउन हो गई । जिससे समेसी उपकेंद्र से पोषित नगराम, समेसी, मीरक नगर, बहरौली समेत चारों फीडरों के लगभग 200 गांवों की आपूर्ति 3 घंटे ठप पड़ी रही। इस बीच बिना बिजली के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

खरगापुर निवासी ब्रजेश कुमार ,हरदोइया के बच्चा बाबू व दोरिया के बंशीलाल हयातनगर नगर के देशराज ने बताया कि दो बजे बिजली आपूर्ति अचानक ठप हो गई जो तीन घंटे बाद पांच बजे शाम को बहाल हुई। इस बाबत अवर अभियंता सचिन श्रीवास्तव ने बताया कि मोहनलालगंज रेलवे लाइन के किनारे हाईटेंशन लाईन पर लगा इंसुलेटर पंक्चर हो जाने से लाइन का तार टूट कर जमीन पर गिर गया था। इससे आपूर्ति बाधित हुई। जानकारी मिलते ही कर्मचारियों को भेजकर मरम्मत कराकर आपूर्ति बहाल करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed