फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Brajesh Pathak presented gov side and said that hospitals were upgraded and modern machines were installed

विधानसभा कार्यवाही: ब्रजेश पाठक ने रखा सरकार का पक्ष, बोले- उच्चीकृत हुए अस्पताल... अत्याधुनिक मशीनें लगीं

Sat, 22 Feb 2025 12:42 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 22 Feb 2025 12:42 PM IST
सार

विधानसभा कार्यवाही में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सरकार का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि अस्पताल उच्चीकृत हुए। अत्याधुनिक मशीनें लगाई गईं। 

विज्ञापन
Brajesh Pathak presented gov side and said that hospitals were upgraded and modern machines were installed
उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश के अस्पतालों को उच्चीकृत किया गया है। आधुनिक मशीनें लगाई गई हैं। सांप काटने, कुत्ता काटने के बाद लगने वाले इंजेक्शन भी उपलब्ध हैं। पांच हजार नए उपकेंद्रों को भी हरी झंडी दी गई है। वे शुक्रवार को विधानसभा में सपा सदस्यों की ओर से स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर उठाए गए सवाल का जवाब दे रहे थे।

विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायकों ने कुछ अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में अव्यवस्था के संबंध में जानकारी दी है। इन अस्पतालों की जांच करा ली जाएगी। कमियां मिलीं तो जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि 2017 के बाद से स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में आमूलचूल परिवर्तन हुआ है। प्रदेश में 65 मेडिकल कॉलेज पूरी क्षमता के साथ काम कर रहे हैं। 18 नए मेडिकल कॉलेज भी खोले गए हैं। इन मेडिकल कॉलेजों में 27 नर्सिंग कॉलेज भी बन रहे हैं।
विज्ञापन


हर दिन करीब दो लाख मरीजों को उपचार दिया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि पूर्व में इन अस्पतालों में भूसा भरा जाता है, लेकिन अब यहां मरीजों को स्वास्थ्य सुविधा मिल रही है। औसतन 280 दवाइयां हर अस्पताल में उपलब्ध हैं। सेवा नियमावली में बदलाव कर विशेषज्ञ चिकित्सकों की सीधी भर्ती करने की तैयारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2021 में 1031, वर्ष 2022 में 231 और वर्ष 2024 में 312 विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की गई है। सीएचसी पर पहली बार ई रूपी वाउचर के जरिये महिलाओं को अल्ट्रासाउंड की सुविधा दी जा रही है। अब तक 5.21 करोड़ लोगों के आयुष्मान कार्ड बने हैं। 57 लाख से अधिक लोगों को निशुल्क उपचार मिल चुका है।

मेडिकल कॉलेज में प्रधानाचार्य का मुद्दा उठा

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने तंज कसते हुए कहा कि सिद्धार्थनगर स्थित मेडिकल कॉलेज के लिए प्रदेश से कोई प्रधानाचार्य नहीं मिला। वहां प्रधानाचार्य गुजरात से लाया गया है। अस्पताल में सर्जरी नहीं होती है। गोपालपुर विधायक नफीस अहमद ने लकवा मारने का इंजेक्शन बंद करने और अस्पताल में डॉक्टर नहीं होने का मुद्दा उठाया। विधायक कमाल अख्तर और संग्राम सिंह ने आजमगढ़ के विभिन्न अस्पतालों का जिक्र करते हुए दवा और डॉक्टर नहीं होने की बात कही।

मुरादाबाद में खुलेगा मेडिकल कॉलेज

मुरादाबाद में मेडिकल कॉलेज खोलने का प्रयास शुरू हो गया है। विधानसभा में विधायक कमाल अख्तर ने सवाल उठाया कि उनके यहां थैलेसीमिया के मरीज अधिक हैं। इस पर उप मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि मुरादाबाद में मेडिकल कॉलेज खोलने का प्रयास किया जा रहा है। एनएमसी को प्रस्ताव भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed