लखनऊः युवती ने शादी का प्रस्ताव ठुकराया तो यूं करने लगा बदनाम और दी ये धमकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीड़िता बुटीक चलाती है। युवती के मुताबिक, मो. जैफी एक तरफा प्यार करता था। जैफी ने उसका नंबर हासिल कर कई बार व्हाट्सएप कॉल और मेसेज किए। जैफी की हरकतों को उसने नजरअंदाज किया। इससे उसकी हिम्मत बढ़ गई। वह शादी का दबाव बनाने लगा। इन्कार पर तेजाब फेंक कर चेहरा जलाने की धमकी देने लगा।
परेशान युवती ने परिवारीजनों को जानकारी दी। इसके बाद जैफी ने माफी मांगी। कुछ दिन बाद जैफी ने दोबारा अश्लील मेसेज भेजने शुरू कर दिए। इससे आजिज युवती ने मोबाइल नंबर बदल दिया। लेकिन जैफी ने किसी तरह युवती का नया मोबाइल नंबर हासिल कर लिया और परेशान करने लगा।
साइबर क्राइम सेल में की शिकायत
इसके बाद जैफी ने युवती के नाम से फर्जी तरीके से एक फेसबुक आईडी बनाई। जिस पर अश्लील फोटो पोस्ट कर कमेंट किए। आरोपी की इस हरकत की जानकारी होने पर युवती ने साइबर क्राइम सेल में शिकायत की। जहां से उसे कार्रवाई का आश्वासन मिला।
लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद सआदतगंज कोतवाली में तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक महेश पाल सिंह के मुताबिक, बृहस्पतिवार सुबह मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।