फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   boy killed while learning driving

ड्राइविंग सीखने में ले ली बच्चे की जान

Tue, 19 Nov 2013 01:22 AM IST
अनिल त्रिपाठी/लखनऊ
अनिल त्रिपाठी/लखनऊ Updated Tue, 19 Nov 2013 01:22 AM IST
विज्ञापन
boy killed while learning driving

बाजारखाला में सोमवार दोपहर नौसिखिए से अनियंत्रित हुई कार बिजली के पोल से टकराने के बाद वर्कशॅाप में जा घुसी और एक बच्चे समेत दो को रौंद दिया।

विज्ञापन


हादसे में बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उसके फूफा को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। वर्कशॉप के कर्मचारियों ने कार चला रहे युवक और उसके दोस्त को दबोच लिया और ट्रॉमा सेंटर ले गए।
विज्ञापन


गुस्साए लोगों ने दोनों को पीटना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल उन्हें बचाया। उधर, देर शाम परिवार ने मुआवजे की मांग को लेकर ऐशबाग रोड पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मांग पूरी करने का आश्वासन देकर स्थिति संभाली गई। बाजारखाला के नवाबगंज बगिया निवासी मुन्ना का बेटा यूसुफ (13) मास्टर कन्हैयालाल रोड स्थित अब्दुला मोटर वर्कशॉप में काम सीख रहा था।

पुलिस के अनुसार यूसुफ रोड की तरह वर्कशॉप में काम सीख रहा था। दोपहर करीब 12.30 बजे तेज रफ्तार कार पोल को तोड़ती हुई वर्कशॉप में जा घुसी।

कई बाइक को टक्कर मारने के बाद कार ने यूसुफ और उसके फूफा आबिद अली (60) को रौंद दिया। जानकारी के अनुसार आबिद भतीजे से मिलने गया था। अचानक हुए हादसे से वर्कशॉप में खलबली मच गई।

कर्मचारियों ने भागने की कोशिश कर रहे कार सवार दीपक तिवारी और संजय को दबोच लिया। दोनों युवक मोहल्ले के ही रहने वाले हैं। गुस्साई भीड़ दोनों को पीटते हुए घायलों के साथ ट्रॉमा सेंटर ले आई।

इलाज शुरू होने से पहले ही यूसुफ की मौत हो चुकी थी, जबकि आबिद की हालत गंभीर बनी हुई थी। मौत की खबर मिलते ही उग्र लोगों ने दीपक व संजय को पीटना शुरू कर दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल दोनों को बचाया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही परिवार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने कार कब्जे में ले ली है।

उधर, शाम करीब 6.30 बजे पोस्टमार्टम हाउस से लौटने पर गुस्साए लोगों ने शव रखकर ऐशबाग रोड पर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारी पीड़ित परिवार को दस लाख रुपये मुआवजा देने की मांग कर रहे थे।

सूचना पर पहुंचे जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने सरकारी सहायता का आश्वासन देकर स्थिति संभाली।

बनने आई थी कार
जिस कार से हादसा हुआ, वह मरम्मत के लिए संजय के गैराज आई थी। संजय दोपहर के समय दीपक के साथ कुछ पार्ट्स लेने जा रहा था। इस दौरान दीपक कार सीखने की जिद करने लगा।

इस पर संजय उसे सिखाने लगा। अचानक एक बाइक सामने आने पर दीपक ने हड़बड़ाहट में ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबा दिया। तेज रफ्तार कार वर्कशॉप में जा घुसी। सूत्रों के अनुसार पुलिस संजय को बचाने में जुटी है।


उधर, हादसे में जान गंवाने वाले बच्चे के परिवार का आरोप है कि दीपक को कार तिलक में मिली थी।

नाबालिग से काम कराने पर कसेगा शिकंजा

इंस्पेक्टर बाजार खाला के अनुसार अब्दुला मोटर वर्कशॉप का मालिक इम्तियाज नाबालिग यूसुफ से काम करा रहा था, जो नियमों के खिलाफ गलत है। इस संबंध जानकारी की जा रही है।

वर्कशॉप मालिक व बच्चे के घर वालों से पूछताछ की जाएगी। जांच की जा रही है कि इम्तियाज ने उसे काम पर रखा था या घर वालों ने  काम पर लगाया था।

इकलौता चिराग था घर का
युसूफ घर का इकलौता चिराग था। उसकी मौत ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है। रिश्तेदारों के अनुसार पत्नी की मौत के बाद मुन्ना मेहनत-मजदूरी कर बेटे यूसुफ और बेटी अल्लो को पाल-पोस रहा था।

अचानक हुए हादसे ने उसे तोड़ दिया है। वहीं पिता को रोते देख मासूम अल्लो भी लगातार रो रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed