{"_id":"68586b12823207b3530b9486","slug":"boring-contractor-dies-under-suspicious-circumstances-wife-accuses-two-shopkeeper-brothers-of-murder-case-registered-lucknow-news-c-13-1-lko1022-1262192-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बोरिंग ठेकेदार की संदिग्ध हालात में मौत, पत्नी ने दो दुकानदार भाइयों पर लगाया हत्या का आरोप, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बोरिंग ठेकेदार की संदिग्ध हालात में मौत, पत्नी ने दो दुकानदार भाइयों पर लगाया हत्या का आरोप, केस दर्ज
विज्ञापन
ठेकेदार की मौत के बाद बिलखती पत्नी।
- फोटो : ठेकेदार की मौत के बाद बिलखती पत्नी।
लखनऊ। सबमर्सिबल पंप की बोरिंग के ठेकेदार गुडंबा के दसौली गांव निवासी काशीराम रावत (35) की शनिवार को संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उनकी पत्नी ने बोरिंग का सामान बेचने वाले दो भाइयों पर लेनदेन के चलते हत्या आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी दुकानदार भाइयों आरिफ व आसिफ पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाने से हार्ट व विसरा जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है।
काशीराम की पत्नी कुमकुम रावत के मुताबिक, पति पारा गांव निवासी आसिफ व आरिफ की बेहटा स्थित दुकान से बोरिंग का सामान लेते थे। गत बृहस्पतिवार को उन्होंने दुकानदार भाइयों से 23 हजार का सामान लेकर भुगतान भी कर दिया था। दुकानदार आसिफ पर उनका आठ हजार रुपये बकाया था। शनिवार सुबह सात बजे वह बकाये की रकम लेने आसिफ की दुकान गए थे। दोपहर करीब 12 बजे आरिफ ने फोन कर बताया कि करंट लगने से काशीराम की मौत हो गई है। उनका शव कुर्सी रोड स्थित एक निजी हॉस्पिटल में है। इस पर परिजन व पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
शरीर पर चोट के निशान, मोबाइल व रुपये गायब
कुमकुम रावत का आरोप है कि उनके पति की मौत करंट लगने से नहीं हुई है, बल्कि उनकी हत्या की गई है। पति के कपड़े फटे हुए थे। शरीर पर चोट के निशान थे। आरोप है कि उनका मोबाइल व रुपये गायब थे। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें शव को देखने तक नहीं दिया।
विज्ञापन
दुकानदार ने करंट से मौत की दी थी सूचना
नामजद आरोपी आसिफ ने परिजनों को बताया था कांशीराम पारा गांव में बोरिंग करने गए थे। इसी दौरान वह नित्यक्रिया करने पास के खेत में गए, जहां फसल को मवेशियों से बचाने के लिए लगे तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गए। इंस्पेक्टर गुडंबा पर प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आसिफ व आरिफ पर हत्या का केस दर्ज सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। कांशीराम के परिवार में पिता साहबदीन, मां सूखा, दो बेटे कार्तिक व विवांस और एक बेटी तनु है।