फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   booth hijack will not happen

चुनाव आयोग सतर्क, अब नहीं होगी बूथ कैप्चरिंग

Sat, 19 Apr 2014 12:55 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 19 Apr 2014 12:55 AM IST
विज्ञापन
booth hijack will not happen

चुनाव आयोग ने दावा किया है कि अब किसी भी कीमत पर बूथ कैप्चरिंग नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए आयोग ने सुरक्षा व्यवस्था और पुख्ता करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


रामपुर में बूथ कैप्चरिंग की घटना सामने आने के बाद आयोग और सतर्क हुआ है।

उप चुनाव आयुक्त विनोद जुत्शी ने कहा कि आयोग ने कुछ नई रणनीति बनाई है। इसका असर आगे के चुनावों में दिखाई देगा।

विनोद जुत्शी उत्तर प्रदेश में तीसरे और चौथे चरण की चुनावी तैयारियों का जायजा लेने आए थे। उन्होंने संबंधित जिलों के डीएम, एसएसपी, आईजी, डीआईजी को बुलाकर लखनऊ में बैठक की।
विज्ञापन


उन्होंने बाद में मीडिया कर्मियों से बातचीत में कहा कि रामपुर जैसी घटना आगे न हो इसके लिए आयोग सतर्क हो गया है। कई नई रणनीति भी बनाई जा रही है।

हालांकि उन्होंने इसका खुलासा करने से मना कर दिया है। उप चुनाव आयुक्त ने अफसरों को सारी व्यवस्थाएं मुकम्मल करने के निर्देश दिए हैं।

साथ ही आदर्श आचार संहिता का पालन कड़ाई से करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी आचार संहिता का उल्लंघन करता है तो तत्काल कार्रवाई की जाए।

साथ ही चुनाव आयोग को भी इसकी जानकारी दी जाए। कानून व्यवस्था पर किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

आयोग की यह कोशिश है कि चुनाव के लिए मतदाता भयमुक्त होकर वोट देने जाएं। इसी तरह का माहौल बनाया जा रहा है।

डीएम व एसएसपी ने इसका आश्वासन भी दिया है। अधिकारियों ने बैठक में चुनाव के लिहाज से संवेदनशील व अति संवेदनशील क्षेत्रों में और अधिक सुरक्षा बलों की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर आयोग ने कहा कि जरूरी सुरक्षा बल मुहैया कराया जाएगा। उप चुनाव आयुक्त ने कहा कि वे चुनाव की तैयारियों से संतुष्ट हैं।

बैरियर पर विशेष सतर्कता के निर्देश
चुनाव आयोग ने अंतर्राष्ट्रीय व अंतर्राज्यीय सीमाओं पर स्थापित नाके व बैरियर पर और अधिक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने संबंधित जिलों के जिला अधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षकों से कहा है कि बैरियर पर तैनात सुरक्षा बलों को तकनीकी रूप से भी दक्ष किया जाए।


मुख्य निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्हा ने यह निर्देश तीसरे से लेकर छठे चरण के चुनाव को देखते हुए दिए हैं।

उन्होंने कहा कि नाके व बैरियर पर अर्द्धसैनिक बलों व पुलिस बलों को ऐसे स्थानों पर तैनात होना चाहिए, जिससे वे जनसामान्य पर पैनी नजर रख सकें।

इसके साथ ही नाके एवं बैरियर पर बैनर एवं संकेतक अच्छी तरह से लगाए जाएं।

मतदान प्रतिशत बढ़ने से आयोग खुश
चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ने से चुनाव आयोग काफी खुश है। उप चुनाव आयुक्त ने कहा कि यूपी में दो चरणों के चुनाव में आठ फीसदी से अधिक मतदान होना एक शुभ संकेत है।

चुनाव आयोग व मीडिया के सहयोग से लोगों में जागरूकता आ रही है। काफी संख्या में युवा वोट डालने आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed