{"_id":"5a8d3f474f1c1b641f8b6e7d","slug":"book-your-tickets-now-in-special-trains-for-holi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"होली पर 10 गुना तक महंगी हो गईं हैं फ्लाइट्स, इन स्पेशल ट्रेन्स में जल्द कराएं रिजर्वेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर 10 गुना तक महंगी हो गईं हैं फ्लाइट्स, इन स्पेशल ट्रेन्स में जल्द कराएं रिजर्वेशन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 21 Feb 2018 03:13 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंगों के पर्व होली पर दिल्ली, मुंबई में जॉब करने वालों को जहां एक ओर लखनऊ आने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है, वहीं होली बाद जॉब प्लेस पर लौटने में उन्हें पसीने छूट जाएंगे। ट्रेनों में सीटों को लेकर मारामारी की स्थिति है तो हवाई जहाज का किराया भी आसमान छूने लगा है। लखनऊ से दिल्ली और मुंबई का किराया आठ से दस गुना महंगा हो गया है।
विज्ञापन
बता दें कि दो मार्च को रंगोत्सव है। पर्व बाद लखनऊ से दिल्ली जाने वालों के लिए एसी एक्सप्रेस, लखनऊ मेल व शताब्दी एक्सप्रेस में वेटिंग का आंकड़ा करीब दो सौ पहुंच रहा है। वहीं मुंबई जाने वालों के लिए पुष्पक, एलटीटी एक्सप्रेस व कुशीनगर में भी सीटें मिलनी मुश्किल हो रही हैं। हालांकि, रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इन ट्रेनों में रिजर्वेशन कराया जा सकता है, लेकिन किराया अन्य ट्रेनों की तुलना में कहीं अधिक देना पड़ेगा।
विज्ञापन
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम शिवेंद्र शुक्ल ने बताया कि ट्र्रेन संख्या 04421 लखनऊ आनंद विहार एक्सप्रेस 20 फरवरी से 27 मार्च तक रात 10.45 बजे प्लेटफॉर्म नंबर पांच से रवाना होगी। वहीं 04419 लखनऊ निजामुद्दीन 22 फरवरी से 29 मार्च तक रात 10.45 बजे चारबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर पांच और 04206 लखनऊ कोलकाता एक्सप्रेस 19 फरवरी से 26 मार्च तक रात 11.55 बजे प्लेटफॉर्म नंबर दो से रवाना होगी। ये ट्रेनें यात्रियों को राहत दे सकती हैं।
विज्ञापन
इन ट्रेनों में हैं सीटें, कराएं रिजर्वेशन
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए कुछ ट्रेनों में सीटें उपलब्ध हैं। मसलन तीन मार्च को 12211 गरीब रथ एक्सप्रेस में थर्ड एसी में 19 सीटें, 15909 अवध आसाम एक्सप्रेस में 15, 12875 नीलांचल एक्सप्रेस में 16, सद्भावना में 11, वैशाली एक्सप्रेस में 37 और कैफियत एक्सप्रेस में 21 सीटें खाली हैं। ऐसे ही चार मार्च को स्पेशल ट्रेन 05535 बरौनी आनंदविहार में 15 सीटें, 04403 बरौनी आनंदविहार में 17 सीटें और वाराणसी आनंदविहार एक्सप्रेस में 23 सीटें पांच मार्च को खाली हैं।
दलाल सक्रिय, आरपीएफ ने कसी कमर
त्यौहार पास आते ही दलालों के गिरोह भी सक्रिय हो गए हैं। चूंकि, ट्रेनों में मारामारी की स्थिति है, इसलिए दलाल मौके का फायदा उठाने जा रहे हैं। हालांकि, रेलवे ने दलालों पर नकेल कसने के लिए तैयारियां की हैं। इसमें चारबाग रेलवे स्टेशन आरक्षण केंद्र पर अतिरिक्त आरपीएफ फोर्स तैनात करने का फैसला लिया गया है। साथ ही ये स्टाफ सादी वर्दी में दलालों पर नजर रखेगा।
दलाल सक्रिय, आरपीएफ ने कसी कमर
त्यौहार पास आते ही दलालों के गिरोह भी सक्रिय हो गए हैं। चूंकि, ट्रेनों में मारामारी की स्थिति है, इसलिए दलाल मौके का फायदा उठाने जा रहे हैं। हालांकि, रेलवे ने दलालों पर नकेल कसने के लिए तैयारियां की हैं। इसमें चारबाग रेलवे स्टेशन आरक्षण केंद्र पर अतिरिक्त आरपीएफ फोर्स तैनात करने का फैसला लिया गया है। साथ ही ये स्टाफ सादी वर्दी में दलालों पर नजर रखेगा।