{"_id":"5f82138b8ebc3e9bc9199913","slug":"bombing-and-firing-on-restaurent-lko-city-news-lko5446057165","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकाबपोशों ने की ढाबे पर फायरिंग, फेंके बम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकाबपोशों ने की ढाबे पर फायरिंग, फेंके बम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बख्शी का तालाब में सीतापुर रोड पर दिगोई गांव के सामने एक ढाबे पर शनिवार दोपहर चाय पी रहे छह लोगों पर दो कारों में सवार होकर आए 8 से 10 अज्ञात नकाबपोश लोगों ने फायरिंग करते हुए सुतली बम से हमला कर दिया। फायरिंग के चलते ढाबे पर भगदड़ और हड़कंप मच गया। शोरगुल होने पर ग्रामीणों को आता देख हमलावर भाग गए। गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। केस दर्ज कर पुलिस, मामले की जांच कर रही है।
बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र के इंदौराबाग निवासी सुधाकर सिंह, रामपुर बेहड़ा गांव के प्रधान रामप्रताप वर्मा और चार अन्य लोग सीतापुर रोड पर दिगोई गांव के सामने स्थित एक ढाबे पर बैठकर शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे चाय पी रहे थे। इसी दौरान काली और सफेद रंग की दो कारों में सवार होकर 8 से 10 अज्ञात लोग आए जो मुंह पर कपड़ा बांधे थे। इन लोगों ने चार-पांच सुतली बम फेंके और कई राउंड फायरिंग की। ढाबे पर हुई अचानक फायरिंग से हड़कंप मच गया। ढाबे पर मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे। ढाबे पर शोरगुल सुनकर सीतापुर रोड पर आने-जाने वाले राहगीर, आसपास के ग्रामीण और दुकानदार लामबंद होने लगे। ग्रामीणों की भीड़ को आता देख सभी हमलावर कारों में बैठकर लखनऊ की ओर भाग गए। आसपास के दुकानदारों ने मामले की सूचना 112 नंबर और बीकेटी पुलिस को दी।
क्षेत्राधिकारी डॉ. हिरदेश कठेरिया, प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार सिंह सहित भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। गोली लगने से इंदौरा बाग निवासी सुधाकर सिंह घायल हो गए। युवक सुधाकर सिंह के दाहिने पैर में गोली लगी है। पुलिस और ग्रामीणों ने घायल युवक सुधाकर को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि हमलावर कौन थे और हमला क्यों किया गया, इसके बारे में पुलिस पड़ताल कर रही है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि परिवारीजनों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस, हमलावरों की तलाश कर रही है।