लखनऊ के मॉल में बम की अफवाह से मचा हड़कंप!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोमतीनगर स्थित सिटी मॉल के बेसमेंट में बम की सूचना से शनिवार रात हड़कंप मच गया। सिक्योरिटी गार्ड ने वॉकीटॉकी पर संदेश प्रसारित होते देख इंचार्ज को जानकारी दी।
आनन-फानन मॉल खाली कराकर डॉग स्क्वाएड व बम निरोधक दस्ते से चेकिंग कराई गई। पुलिस देर रात तक छानबीन में जुटी रही।
एसओ गोमतीनगर सैयद मोहम्मद अब्बास ने बताया कि सिटी मॉल के सिक्योरिटी इंचार्ज महेश सिंह ने रात 11:15 बजे पुलिस कंट्रोल रूम फोन करके बेसमेंट में बम की सूचना दी।
इसके साथ सिक्योरिटी सुपरवाइजर भानुप्रताप सिंह व अन्य कर्मचारियों की मदद से मॉल को खाली करा लिया गया। सिनेमा के शो बंद कराकर लोगों को बाहर निकाला गया।
बेसमेंट की गाड़ी में बम
थोड़ी देर में पुलिस टीम डॉग स्क्वाएड व बम निरोधक दस्ता लेकर मौके पर पहुंची और चेकिंग शुरू कराई। महेश ने बताया कि मॉल में ड्यूटी दे रहे सिक्योरिटी गार्डों ने वॉकीटाकी पर संदेश सुना कि बेसमेंट में खड़ी गाड़ी में बम रखा है।
एक गार्ड ने उन्हें सूचना दी। खतरे की आशंका के चलते मॉल प्रबंधन को जानकारी देकर लोगों को बाहर निकाला गया। उधर, काफी देर तक छानबीन में कोई संदिग्ध वस्तु बरामद न होने पर पुलिस ने सूचना को फर्जी करार दिया।
संदेह है कि किसी शरारती तत्व ने सिक्योरिटी गार्डों के वॉकीटॉकी की फ्रीक्वेंसी कैच करके दूसरे सेट से बम की अफवाह फैलाई। सीसीटीवी फुटेज व अन्य तरीकों से छानबीन की जा रही है।