फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bolero hit two brothers, both died in Unchahar Raebareli.

Raebareli: स्कार्पियो ने दो भाइयों को मारी टक्कर, एक की मौत, घर के सामने हुई घटना से परिवार में कोहराम

Mon, 05 May 2025 09:34 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, ऊंचाहार (रायबरेली)
अमर उजाला नेटवर्क, ऊंचाहार (रायबरेली) Published by: ishwar ashish Updated Mon, 05 May 2025 09:34 PM IST
सार

रायबरेली के ऊंचाहार थाना क्षेत्र में एक स्कार्पियो की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया है। 

विज्ञापन
Bolero hit two brothers, both died in Unchahar Raebareli.
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

रायबरेली के ऊंचाहार थाना क्षेत्र के पूरे पदुम मजरे खरौली में सोमवार शाम रमेश कुमार घर की ओर बाइक से मुड़े रहे थे। इस दौरान जमुनापुर चौराहा से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में रमेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते देख घर के दरवाजे पर खड़े बड़े भाई दिनेश कुमार ने स्कार्पियो को रोकने का प्रयास किया तो स्कार्पियो की चपेट में आने से दिनेश कुमार भी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों भाइयों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान दिनेश कुमार की मौत हो गई।

विज्ञापन


सोमवार शाम करीब सात बजे पूरे पदुम मजरे खरौली गांव निवासी रमेश कुमार (30) पुत्र शिवराम बाइक से घर आ रहे थे। घर से पहले मोड़ पर वह बाइक से मुड़ने लगे तभी तेज रफ्तार स्कार्पियों ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में रमेश कुमार बाइक से दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। छोटे भाई को घायल देख घर के दरवाजे पर खड़े बड़े भाई दिनेश कुमार स्कार्पियो को दौड़कर पकड़ने लगे तो स्कार्पियों के सामने आ जाने वह भी टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे से अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बहराइच में पूर्व सांसद पर जानलेवा हमला, कार्यकर्ताओं ने कमरे में छुपाकर बचाई जान, 38 लोग पहुंचे थे हथियार लेकर
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - रामलला के अस्थायी मंदिर को मिलेगी भव्यता, टेंट में 28 साल तक रहने के बाद यहीं विराजित हुए थे रामलला


घटना से आक्रोशित भीड़ ने पीछा कर स्कार्पियो को चालक के साथ पकड़ लिया। उधर दोनों घायल भाइयों को परिजन सीएचसी लेकर गए, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां पर इलाज के दौरान दिनेश की मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर गई और जांच की। स्कार्पियो चालक को मय वाहन हिरासत में ले लिया। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि चालक को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed