फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bahraich: Deadly attack on former MP, workers saved his life by hiding in a room, 38 people had arrived with w

UP: पूर्व सांसद पर जानलेवा हमला, कार्यकर्ताओं ने कमरे में छुपाकर बचाई जान, 38 लोग पहुंचे थे हथियार लेकर

Mon, 05 May 2025 08:17 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, मिहींपुरवा (बहराइच)
संवाद न्यूज एजेंसी, मिहींपुरवा (बहराइच) Published by: ishwar ashish Updated Mon, 05 May 2025 08:17 PM IST
सार

बहराइच में पूर्व सांसद अक्षयवर लाल गोंड पर सोमवार को हमला कर दिया। हमलावर लाठी-डंडा व धारदार हथियारों से लैस होकर आए थे। हमले में सुरक्षाकर्मी भी चोटिल हो गया है।
 

विज्ञापन
Bahraich: Deadly attack on former MP, workers saved his life by hiding in a room, 38 people had arrived with w
अक्षयवर लाल गोंड - फोटो : amar ujala

विस्तार

पूर्व सांसद बहराइच व वर्तमान बहराइच सांसद डॉ. आनंद गोंड के पिता अक्षयवर लाल गोंड पर सोमवार को दूसरे समुदाय के लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। पूर्व सांसद एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। लाठी-डंडा व धारदार हथियारों से लैस करीब 38 लोगों के अचानक पहुंचने से मौके पर अफरातफरी मच गई। कार्यकर्ताओं ने उन्हें कमरे में बंद कर उनकी जान बचाई। हमले में पूर्व सांसद बाल-बाल बच गए, लेकिन उनके सुरक्षागार्ड घायल हो गए।

विज्ञापन


मोतीपुर क्षेत्र के मटेही कला निवासी राम सरोज पाठक के यहां रविवार को यज्ञोपवीत संस्कार कार्यक्रम था। इसमें शामिल होने के लिए पूर्व सांसद अक्षयवर लाल गोंड पहुंचे थे। आरोप है कि इस दौरान गांव निवासी शाहिद अली, नियाज, शाहिद अली द्वितीय, नैप्यारे, सन्नो बेगम, आसमा, सबीना, बाबू उर्फ सगीर आदि 38 लोग लाठी-डंडा व धारदार हथियार के साथ कार्यक्रम स्थल पहुंचे और सांसद के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर सांसद पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Rahul Gandhi: राहुल गांधी की नागरिकता पर फैसला लेगा केंद्र, हाईकोर्ट ने नागरिकता मामले को किया निस्तारित
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में गरज चमक के साथ हुई बूंदाबांदी, तराई... बुंदेलखंड में ओले गिरने का अलर्ट; कल से बढ़ेगी तपिश


सुरक्षा गार्डों व कार्यकर्ताओं ने सांसद को बचाया, लेकिन इस दौरान कार्यकर्ता व सुरक्षा गार्ड घायल हो गए। पूर्व सांसद को बचाने के लिए सभी ने उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया। राम सरोज ने बताया कि आरोपियों ने दरवाजा तोड़ने का भी प्रयास किया और जिसने भी विरोध किया उसकी पिटाई की। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार सुन काफी संख्या में ग्रामीण व भाजपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए।

इसके बाद हमलावर सांसद को जान से मारने की धमकी देते हुए हथियार लहराते हुए चले गए। इसके बाद कार्यकर्ताओं के सुरक्षा घेरे के बीच सांसद को उनके घर पहुंचाया गया। घटना के बाद से गांव में दहशत व तनाव की स्थिति है। राम सरोज की तहरीर पर पुलिस ने आठ नामजद व 30 अज्ञात पर केस दर्ज किया है। हमले का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

थाना प्रभारी आनंद चौरसिया ने कहा कि पूर्व सांसद पर मांगलिक कार्यक्रम में हमले का प्रयास हुआ है। भाजपा कार्यकर्ता राम सरोज पाठक की तहरीर पर आठ नामजद व 30 अज्ञात पर केस दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश शुरू कर दी है। किसी को भी छोड़ा नहीं जाएगा।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed