{"_id":"692e0017711333d56f08be96","slug":"bolero-collided-with-a-pole-electric-current-passed-through-the-cars-of-the-lawyers-lucknow-news-c-13-knp1002-1496983-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बोलेरो खंभे से टकराई, अधिवक्ताओं की कारों में उतरा करंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बोलेरो खंभे से टकराई, अधिवक्ताओं की कारों में उतरा करंट
Tue, 02 Dec 2025 02:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 02 Dec 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
बोलेरो की टक्कर से कारों पर टूटकर गिरा बिजली का खंभा व तार।
मोहनलालगंज। तहसील परिसर के पीछे सोमवार दोपहर तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पूरा खंभा टूटकर तारों सहित जमीन पर गिर पड़ा और वहां खड़ी अधिवक्ताओं की कई कारों में करंट उतर आया। अचानक हुए हादसे से मौके पर मौजूद वकीलों व राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के तुरंत बाद अधिवक्ताओं ने बिजली विभाग को सूचना देकर बिजली आपूर्ति बंद कराई, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बोलेरो टकराने के समय पास में कई लोग मौजूद थे, जो बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद बोलेरो चालक मौके से वाहन सहित भाग गया। बिजली विभाग की टीम ने दोपहर 12 बजे लाइन बंद की और लगभग पांच बजे नए पोल लगाकर तार खींचे, तब कहीं देर शाम बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।