{"_id":"66e6d5bf8285bfe1340fe884","slug":"boiling-milk-thrown-on-woman-for-not-giving-rs-5-lakh-in-dowry-lucknow-news-c-13-lko1027-874247-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दहेज में पांच लाख न देने पर महिला पर फेंका खौलता दूध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दहेज में पांच लाख न देने पर महिला पर फेंका खौलता दूध
Sun, 15 Sep 2024 06:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 15 Sep 2024 06:10 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ। मड़ियांव निवासी महिला ने दहेज में बाइक व पांच लाख रुपये न देने पर उसे खौलते दूध से जलाने का आरोप ससुरालीजनों पर लगाया है। साथ ही देवर पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। पीजीआई पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
महिला के मुताबिक दो साल पहले उनका निकाह पीजीआई इलाके के उतरेठिया निवासी महफूज आलम से हुआ था। कुछ दिन बाद से ही महफूज, देवर अफजल, ननद आयशा खातून व सास अजमेरी दहेज में बुलेट, एसी और पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। विरोध पर दो बार उसे खौलते दूध से जलाया। मायके वालों ने किसी तरह एसी खरीद कर दिया, पर प्रताड़ना बंद नहीं हुई। 11 सितंबर को उसकी पिटाई की और पेट्रोल से जलाने की धमकी देकर घर से निकाल दिया।