{"_id":"683083c00e6451a307099fa0","slug":"body-of-zardozi-artisan-found-hanging-from-fan-in-lucknow-five-people-including-his-wife-accused-of-murder-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पंखे से लटका मिला जरदोजी कारीगर का शव, पत्नी समेत पांच पर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पंखे से लटका मिला जरदोजी कारीगर का शव, पत्नी समेत पांच पर हत्या का आरोप
Fri, 23 May 2025 07:48 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Fri, 23 May 2025 07:48 PM IST
सार
लखनऊ में जरदोजी कारीगर का शव पंखे से लटका मिला। मृतक की मां ने पत्नी समेत पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Anuj Crime
- फोटो : istock
विस्तार
राजधानी लखनऊ में मलिहाबाद के चौधराना मोहल्ले में शुक्रवार सुबह जरदोजी कारीगर वसीम अहमद (25) का शव घर में पंखे से लटका मिला। वसीम की मां शायरा ने बहू, उसके भाइयों समेत पांच लोगों पर बेटे की हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन
शायरा के मुताबिक मोहल्ले में ही अलग मकान में रहती हैं। बेटा वसीम बहू शबनम के साथ रहता था। बृहस्पतिवार शाम छह बजे दोनों में किसी बात पर बहस हो गई थी। इससे आक्रोशित शबनम ने अपने तीन भाइयों व एक बहन को घर बुलाया था। सभी ने मिलकर बेटे को बुरी तरह से पीटा था। इसके बाद बहू मायके हसनापुर चली गई थी। मामले की जानकारी पर शायरा ने थाने में शिकायत भी की थी।
विज्ञापन
आत्महत्या दिखाने के लिए शव लटका दिया
शायरा ने बताया कि शुक्रवार सुबह सात बजे पड़ोसी ने कॉल कर पंखे से चादर के सहारे वसीम के लटके होने की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर छानबीन की। शायरा का आरोप है कि अलग रहने का फायदा उठाते हुए बहू, उसके भाइयों और बहन ने वसीम की हत्या कर दी। फिर आत्महत्या दिखाने के लिए उसका शव लटका दिया। इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन