फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   body of teenage girl found lying side of canal in Lucknow police investigating

UP News: रात को अचानक गायब हो गई बेटी... सुबह नहर किनारे मिली लाश, देखकर बिलख उठे घरवाले; पुलिस कर रही जांच

Mon, 18 Nov 2024 10:49 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 18 Nov 2024 10:49 AM IST
सार

देर रात बेटी घर से अचानक गायब हो गई। सुबह गांव के बाहर नहर किनारे उसकी लाश पड़ी मिली। घरवालों ने देखा तो बिलख उठे। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
body of teenage girl found lying side of canal in Lucknow police investigating
anuj crime - फोटो : iStock

विस्तार

राजधानी लखनऊ में सोमवार को किशोरी का शव नहर किनारे पड़ा मिला। हत्या कर शव फेंके जाने की आंशका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। मौजूद लोगों से बात करके जानकारी ली। 

विज्ञापन


मामला गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के भटवारा का है। गांव निवासी मजदूर सनीफ अहमद की बेटी रूमी (16) का शव सुबह गांव के बाहर नहर के किनारे पड़ा मिला। शव मिलने से मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। किशोरी के गले में काला निशान है।

विज्ञापन

रात से तलाश कर रहे थे घरवाले

आशंका है कि गला कसकर हत्या की गई है। पीड़ित पिता ने बताया रात करीब 10 बजे से बेटी लापता थी। हम लोग उसे तलाश रहे थे। लेकिन, कहीं पता नहीं चला। आज सुबह लाश पड़ी मिली। स्पेक्टर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आगे की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed