{"_id":"678dd9ea16b639d19b0c89b3","slug":"body-of-pradhan-son-was-found-in-room-in-lucknow-father-in-law-suspected-murder-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कमरे में मिला प्रधान के बेटे का शव, ससुर ने कहा- गले पर किसी चीज से कसने के निशान; की गई हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कमरे में मिला प्रधान के बेटे का शव, ससुर ने कहा- गले पर किसी चीज से कसने के निशान; की गई हत्या
Mon, 20 Jan 2025 10:36 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 20 Jan 2025 10:36 AM IST
सार
लखनऊ में प्रधान के बेटे का शव कमरे में मिला। ससुर ने कहा कि गले पर किसी चीज से कसने के निशान हैं। उन्होंने हत्या किए जाने की आशंका जताई।
विज्ञापन
Anuj Crime
- फोटो : istock
विस्तार
राजधानी लखनऊ में गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के इचवलिया ग्राम प्रधान हरि सिंह के इकलौते बेटे शिवम सिंह (21) का शव रविवार को संदिग्ध हालात में कमरे में बेड पर पड़ा मिला। गले पर कसे जाने का निशान था। उनके ससुर ने हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। वहीं मृतक के परिजनों ने आत्महत्या की बात बताई है।
विज्ञापन
शिवम सिंह की शादी 5 दिसंबर 2023 को निगोहां के नंदौली निवासी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की बेटी दिव्या से हुई थी। दिव्या एमए की परीक्षा देने के लिए 13 जनवरी को मायके गई थीं। रविवार को शिवम का शव संदिग्ध हालात में कमरे में बेड पर पड़ा मिला।
विज्ञापन
पिता हरी सिंह ने पुलिस को बताया कि कमरा अंदर से बंद कर बेटे ने पंखे से लटककर जान दे दी। दरवाजा तोड़कर शव नीचे उतारा गया। खबर पाकर पत्नी व ससुराल वाले भी पहुंच गए।
विज्ञापन
ससुर का कहना है कि शिवम के गले पर किसी चीज से कसे जाने के निशान थे। हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया है। इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।