फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Body of missing truck driver found outside factory in Lucknow injury marks found on head and body

UP News: फैक्टरी के बाहर मिला लापता ट्रक चालक का शव, सिर व शरीर पर मिले चोट के निशान; नकदी व मोबाइल गायब

Thu, 24 Apr 2025 08:46 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 24 Apr 2025 08:46 PM IST
सार

लखनऊ में लापता ट्रक चालक का शव फैक्टरी की बाउंड्री के बाहर मिला। उसके सिर व शरीर पर चोट के निशान मिले। उसके पास से नकदी एवं मोबाइल गायब मिले। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Body of missing truck driver found outside factory in Lucknow injury marks found on head and body
Anuj Crime - फोटो : istock

विस्तार

राजधानी लखनऊ में बृहस्पतिवार दोपहर यूपीएएल फैक्टरी की बाउंड्री के बाहर झारखंड के धनबाद निवासी ट्रक चालक एहसान अंसारी (55) का शव पड़ा मिला। मृतक के भाई शब्बू ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस हत्या व हादसे दोनों ही बिंदुओं पर जांच कर रही है। एहसान अंसारी बुधवार सुबह से लापता थे। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण शॉक एंड हेमरेज आया है। सिर व शरीर पर चोट के निशान मिले हैं।

विज्ञापन


एसीपी मोहनलालगंज रजनीश वर्मा ने बताया कि एहसान अंसारी मंगलवार को मोहनलालगंज स्थित यूपीएएल फैक्टरी में सीमेंट की चादर लेने आए थे। उन्होंने फैक्टरी के परिसर में ट्रक खड़ा किया था। बुधवार सुबह 6 बजे वह खलासी रियाज अहमद से टहलने की बात कहकर निकले थे, लेकिन लौटे नहीं। 

विज्ञापन

सिर व चेहरे पर चोट के निशान मिले

रियाज ने उनको तलाशा, पर कुछ पता नहीं चल सका। उनका फोन बंद था। इसके बाद खलासी ने घरवालों को जानकारी दी। सुबह भाई शब्बू व अन्य परिजन मोहनलालगंज पहुंचे। दोपहर के वक्त गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इसी समय फैक्टरी के गार्ड श्रीनारायण ने चालक का शव बाउंड्री के पास पड़ा देखा। शब्बू ने बताया कि एहसान के सिर व चेहरे पर चोट के निशान थे। उनका चश्मा 20 फीट दूर पड़ा था। मृतक के परिवार में पत्नी रूबी खातून, बेटा आसिफ रजा, बेटिया शोहरत बानो व शाफिया बानो है। उनका बेटा मंगलवार को ओमान गया था।

खलासी ने बताया था नकदी व मोबाइल गायब

खलासी ने पुलिस को बताया कि झारखंड से कोयला लेकर बाराबंकी के हैदरगढ़ आए थे। बाराबंकी के हनुमत कृपा ट्रांसपोर्ट कंपनी से सीमेंट की चादर यूपीएएल फैक्टरी से लादकर धनबाद जाने की बुकिंग मिली थी। खलासी का कहना है कि चालक के पास भाड़े के 60 से 70 हजार रुपये व मोबाइल था जो गायब है। 



एसीपी ने बताया कि चालक के पास सिर्फ 13 हजार रुपये थे, जो पुलिस को उनकी जेब में मिले हैं। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। फैक्टरी में लगे सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए जा रहे हैं। पुलिस खलासी से भी पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed