फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bodies of a woman and a child found floating in the river

Lucknow News: नदी में उतराते मिले महिला व बच्चे के शव

Mon, 25 May 2026 02:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 25 May 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Bodies of a woman and a child found floating in the river
लखनऊ। चौक इलाके में स्थित लेटे हुए हनुमान मंदिर के पास रविवार रात गोमती नदी में महिला का शव उतराता मिला। 100 मीटर दूरी पर करीब छह वर्षीय बच्चे का भी शव पाया गया। महिला के पास मिले सुसाइड नोट में नाम कौसर जहां लिखा है। महिला के घर के पते की फिलहाल जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस का दावा है कि महिला व बच्चे ने नदी में कूदकर जान दी है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर चौक नागेश उपाध्याय के मुताबिक रात करीब नौ बजे बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से महिला का शव बाहर निकलवाया। महिला के शरीर पर बुर्का और हरे रंग का सलवार सूट था। तलाशी में सुसाइड नोट मिला। इसमें देवर, सास व अन्य ससुरालवालों की प्रताड़ना से परेशान होकर जान देने की बात लिखी थी। सुसाइड नोट में महिला के घर का पता नहीं था। महिला की उम्र करीब 30 साल बताई गई है।
विज्ञापन


100 मीटर दूरी पर मिला बच्चे का शव : चौक पुलिेस महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में लगी थी कि इस बीच लोगों ने वहां से 100 मीटर की दूरी पर बच्चे का शव नदी में उतराता देखा। गोताखोरों की मदद से पुलिस ने बच्चे के शव को बाहर निकलवाया। उसके शरीर पर नीले रंग की जींस निकर और नीली टीशर्ट थी। बच्चे की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस और आसपास के लोगों ने उसी महिला का बच्चा होने की आशंका जताई है। बच्चे की उम्र करीब छह साल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो से चार दिन पुराने हो चुके थे शव
इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों शव काफी सड़ गए थे और दो से चार दिन पुराने लगे रहे हैं। आशंका है कि दोनों शव कहीं से बहकर आए हैं। पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। शवों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी प्रसारित की गई हैं।


आत्महत्या और हत्या के पहलू पर पुलिस कर रही है जांच
पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है। यह स्पष्ट नहीं है कि महिला व बच्चा एक साथ कूदे या अलग-अलग। हत्या कर शव नदी में फेंकने और सुसाइड नोट रखने की भी आशंका है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। फिलहाल पुलिस दोनों की पहचान की कोशिश में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed