फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   board meeting in lda

30 को होगी बोर्ड मीटिंग, होंगे अहम फैसले

Sat, 07 Dec 2013 09:11 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Sat, 07 Dec 2013 09:11 AM IST
विज्ञापन
board meeting in lda

एलडीए बोर्ड मीटिंग की नई तारीख एक बार फिर से तय कर दी गई है।

विज्ञापन
30 दिसंबर को प्राधिकरण बोर्ड बैठक होगी।

विभिन्न कारणों से पिछले करीब दो महीने में तीन बार एलडीए बोर्ड मीटिंग को स्थगित किया जा चुका है।


यदि सब ठीक रहा और तय तारीख पर प्राधिकरण बोर्ड की मीटिंग होती है तो इस बार जिला पंचायत के नक्शाधारियों को राहत संभव है।

इसमें सबसे बड़ा बदलाव रिवाइज मास्टर प्लान एरिया में हुए निर्माणों के संबंध में होगा। इन मानचित्रों को वैधता देने के लिए प्राधिकरण नई नीति को हरी झंडी दे सकता है। आउटर रिंग रोड का नया खाका एलडीए ने बना लिया है।

इसके मुताबिक रिंग रोड के अलाइनमेंट में चक गंजरिया परियोजना के पास बदलाव कर दिया गया है। यह रिंग रोड अब चार किलोमीटर पीछे रायबरेली रोड से सटते हुए गांवों से गुजरते हुए फैजाबाद रोड से मिलेगी।

इसके साथ ही इस सड़क की लंबाई अब 165 किमी की जगह करीब 170 किमी हो जाएगी। चक गंजरिया के लिए मास्टर प्लान रोड के भूमि अधिग्रहण का प्रस्ताव लाया जाएगा।

इस मीटिंग में निजी क्षेत्र की दो हम आवासीय योजनाओं को अनुमति मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed