फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bmc and chc have not corona test

अब बीएमसी और सीएचसी पर नहीं होगी कोरोना जांच

Tue, 29 Sep 2020 01:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Bmc and chc have not corona test
अब बीएमसी और सीएचसी पर नहीं होगी कोरोना जांच
विज्ञापन

राजधानी में अब बीएमसी और सीएचसी पर कोरोना जांच नहीं होगी। यह फैसला गर्भवतियों और बच्चों की सुरक्षा के लिहाज से लिया गया है। इस संबंध में सीएमओ ने निर्देश दिए हैं।
सीएचसी स्तर पर प्राथमिक विद्यालय या किराये पर बिल्डिंग लिए जाने की तैयारी की जा रही है। अफसरों का कहना है एक ही बिल्डिंग में कोविड और नॉन कोविड मरीज आने से संक्रमण फैल रहा है।
विज्ञापन

सबसे बड़ी बात यह है कि नॉन कोविड अस्पताल में जांच कराने आने वाले संदिग्ध से संक्रमण की वजह से कर्मचारी भी चपेट में आ रहे हैं।
राजधानी की सभी सीएचसी व बाल महिला चिकित्सालय में कोविड के नमूने लिए जा रहे थे। ओपीडी संग टीकाकरण भी शुरू हो गया है। ऐसे में सामान्य मरीज भी काफी संख्या में आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे कोविड जांच के लिए आने वाले संदिग्धों से गर्भवती, बच्चों व डॉक्टर संग स्टाफ में संक्रमण की संभावना अधिक है। प्रशासन ने सभी सीएचसी, बाल महिला चिकित्सालय से कोविड जांच सेंटर अलग बनाए जाने के निर्देश दिए थे।
सभी सीएचसी प्रभारी को नजदीकी प्राथमिक स्कूल या किसी अन्य बिल्डिंग में यह सेंटर बनाना है। वहीं, शहरी क्षेत्र की बाल महिला चिकित्सालय में अलग खाली जगह होने पर जांच सेंटर शिफ्ट कराया जाएगा।
आदेश के तहत जगह न होने पर किराए पर बिल्डिंग लेकर जांच कराई जाएगी। सीएमओ डॉ. आरपी सिंह के मुताबिक, जिन भी सेंटर पर जांच हो रही है। वहां से सेंटर को हटाया जाएगा। जगह तलाशने संग कई जगह पर सेंटर को बदलने की भी कार्रर्वाई की जा रही हैै।

कई की जा चुकी जान, कई स्वास्थ्यकर्मी जद में आए
नॉन कोविड अस्पताल में एक ही छत के नीचे कोविड की जांच के दौरान संदिग्ध रोगियों के संपर्क में आने से र्कई डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित हो चुके हैं। ऐतिहात के तौर पर नॉन कोविड अस्पताल से कोविड जांच सेंटर को अलग किया जा रहा है। सिविल अस्पताल में पहले पैैथोलॉजी में जांच सेंटर बनाया गया था, जहां 50 से अधिक डॉक्टर व कर्मचारी संक्रमित हो गए थे। इसके बाद सेंटर को बिल्डिंग से बाहर कर दिया गया। इससे वहां पर संक्रमण की रफ्तार बेहद कम हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed