फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Blood storage unit started in Ramsagar Mishra Hospital, affiliated with the blood bank of Balrampur Hospital

Lucknow News: रामसागर मिश्रा अस्पताल में ब्लड स्टोरेज यूनिट शुरू, बलरामपुर अस्पताल के ब्लड बैंक से हुआ संबद्ध

Tue, 10 Jun 2025 01:55 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Blood storage unit started in Ramsagar Mishra Hospital, affiliated with the blood bank of Balrampur Hospital
लखनऊ। बीकेटी स्थित रामसागर मिश्रा अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए ब्लड स्टोरेज यूनिट शुरू हो गई है। इससे मरीजों को खून लेने के लिए ब्लड बैंक की दौड़ नहीं लगानी होगी। अस्पताल को लाइसेंस भी मिल गया है।
विज्ञापन

बीकेटी रामसागर मिश्रा 156 बेड की क्षमता का अस्पताल है। इसमें 25 बेड गाइनी यूनिट का संचालन हो रहा है। अस्पताल में सिजेरियन प्रसव की सुविधा है। कई गर्भवती को ऑपरेशन से पहले खून चढ़ाने की जरूरत पड़ती है। अस्पताल में स्टोरेज यूनिट न होने से तीमारदारों को खून लेने के लिए ब्लड बैंक की दौड़ लगानी पड़ती थी। इस समस्या को दूर करते हुए अस्पताल में अब दो सौ यूनिट क्षमता की ब्लड स्टोरेज यूनिट शुरू की गई है। यूनिट का करार बलरामपुर अस्पताल के ब्लड बैंक से हुआ है। जहां से कई ग्रुप का खून स्टोरेज यूनिट में रखवाया गया है। अस्पताल के सीएमएस डॉ. वीके शर्मा ने बताया कि लाइसेंस मिल चुका है। कई ग्रुप का खून स्टोरेज यूनिट में सुरक्षित रखवाया गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर मरीजों को आसानी से मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed