फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Blood separator unit started in the district hospital

Lucknow News: जिला अस्पताल में ब्लड सेपरेटर यूनिट शुरू

Sat, 29 Jun 2024 03:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 29 Jun 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
Blood separator unit started in the district hospital
सीएमएस डॉ. महेंद्र मौर्या से यूनिट के संबंध में जानकारी लेती डीएम हर्षिता माथुर व अन्य। -संवाद
रायबरेली। जिला अस्पताल में शुक्रवार से मरीजों को बड़ी स्वास्थ्य सुविधा मिलनी शुरू हो गई। डीएम हर्षिता माथुर ने ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट का फीता काटकर उद्घाटन किया। डीएम ने कहा कि इस यूनिट के शुरू होने के बाद मरीजों को प्लेटलेट्स, प्लाज्मा और पीबीआरसी (पैक्ड रेड ब्लड सेल) के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। खासकर बारिश में बढ़ने वाले डेंगू के मरीजों को बड़ा तोहफा मिल गया है।
विज्ञापन


यूनिट के शुभारंभ के मौके पर सीएमएस डॉ. महेंद्र मौर्या ने कहा कि लंबे समय से इस यूनिट को शुरू कराने का प्रयास चल रहा था। यूनिट के स्थापित होने के बाद डेंगू, वायरल फीवर आदि से ग्रसित मरीजों को प्लेटलेट्स की कमी की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। अब अस्पताल में ही जरूरत के हिसाब से मरीजों को प्लेटलेट्स उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा सीवियर एनीमिया के मरीजों को पीआरबीसी भी आसानी से मिल सकेगी।
विज्ञापन


शुक्रवार से जिला अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों को ब्लड के साथ ही प्लेटलेटस, प्लाज्मा और पीआरबीसी की सुविधा शुरू कर दी गई है। इस मौके पर सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह, रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अल्ताफ हुसैन, डॉ. दीपेंद्र सिंह, डॉ. जेके लाल, डॉ. पीके बैसवार, डॉ. राजीव अग्रवाल, डॉ. राजेंद्र शर्मा, हास्पिटल मैनेजर डॉ. बीआर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



एम्स या केजीएमयू रेफर नहीं होंगे मरीज
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. महेंद्र मौर्या ने बताया कि अब तक ब्लड के कंपोनेंट्स प्लेटलेट्स, प्लाज्मा और पीआरबीसी की सुविधा उपलब्ध न होने के कारण भर्ती मरीजों को एम्स या केजीएमयू लखनऊ रेफर करना पड़ता था। शुक्रवार से यह सुविधा उपलब्ध होने के बाद अब प्लेटलेट्स की कमी वाले मरीजों का बेहतर इलाज जिला अस्पताल में ही हो सकेगा। इसके लिए मरीजों को रेफर नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed