फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Blood donation is as important as organ donation

Lucknow News: अंगदान की तरह अहम है रक्तदान

Wed, 05 Feb 2025 02:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Blood donation is as important as organ donation
लखनऊ। कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान के निदेशक प्रो. एमएलबी भट्ट के मुताबिक अंगदान की तरह रक्तदान भी बेहद अहम है। वे मंगलवार को विश्व कैंसर दिवस पर संस्थान में आयोजित रक्तदान शिविर में बोल रहे थे। कैंप में 40 डॉक्टरों और कर्मचारियों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन


निदेशक ने युवाओं से रक्तदान करने की अपील की। भट्ट ने कहा, आधुनिकतम तकनीक के बावजूद अब भी रक्त का कोई विकल्प नहीं है। संस्थान के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक और रेडिएशन आंकोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. शरद सिंह ने कहा, कैंसर रोगियों के लिए खून की मांग को पूरा करने के लिए सभी लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। शिविर की आयोजक संस्थान के ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन की विभागाध्यक्ष डॉ. अंजू दुबे ने बताया कि संस्थान में विश्वस्तरीय अफ्रेसिस मशीन के जरिये 26 तरह के रक्त अवयव कैंसर मरीजों के इलाज के लिए उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed