फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BLood bank will be open in four districts of Uttar Pradesh.

BLood Bank: अमेठी सहित यूपी के चार जिलों को मिलेगी सौगात, अब प्रदेश के हर जिले में होगा ब्लड बैंक

Thu, 14 Jul 2022 10:51 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 14 Jul 2022 10:51 AM IST
सार

यूपी के चार जिलों में जल्द ही ब्लड बैंक शुरू होंगे। इसके साथ ही प्रदेश के हर जिले में अपना ब्लड बैंक हो जाएगा। अमेठी, हापुड़, संभल और शामली में निर्माण कार्य चल रहा है।

विज्ञापन
BLood bank will be open in four districts of Uttar Pradesh.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के चार जिलों को जल्द ही सरकारी ब्लड बैंक मिल जाएगा। इनके शुरू होने के बाद प्रदेश के हर जिले में एक-एक सरकारी ब्लड बैंक हो जाएंगे। शासन की ओर से जहां ब्लड बैंक चल रहे हैं उसे अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाने का भी प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रदेश में अमेठी, हापुड़, संभल और शामली जिले में सरकारी ब्लड बैंक नहीं हैं। इन जिलों में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सहयोग से ब्लड बैंक का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। निर्माण इकाइयों को निर्देश दिया गया है कि अगस्त तक कार्य पूरा कर लिया जाए। ताकि सितंबर में अन्य सुविधाओं का विस्तार किया जा सके।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग का प्रयास है कि दीपावली तक प्रदेश के सभी जिलों में ब्लड बैंक शुरू कर दिए जाएं। अभी 71 जिले में सरकारी ब्लड बैंक चल रहे हैं।

राज्य रक्त संचरण काउंसिल की डॉ. गीता अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश में सरकारी ब्लड बैंकों को अत्याधुनिक सुविधाओं के सुसज्जित करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed