फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   blood available to injured people without exchange

दुर्घटना में घायल लोगों को अब बिना एक्सचेंज मिलेगा खून

Mon, 15 Feb 2016 04:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 15 Feb 2016 04:16 PM IST
विज्ञापन
blood available to injured people without exchange

आपका कोई साथी या रिश्तेदार दुर्घटना में घायल हो जाए और उसे खून की जरूरत है तो परेशान न हों। सरकारी ब्लड बैंक बिना ब्लड लिए आपको ब्लड उपलब्ध कराएगी।

विज्ञापन


केवल यूजर चार्ज देना होगा। हां, एक बात जरूर कि घायल का इलाज किसी सरकारी अस्पताल में चल रहा हो। इस संबंध में सरकारी ब्लड बैंकों को निर्देश जारी किए गए हैं। इस सुविधा का लाभ एनीमिया ग्रस्त (शरीर में खून की कमी) महिलाओं को भी मिलेगा।
विज्ञापन


इसके अलावा हीमोफीलिया, थैलेसिमिया, जननी सुरक्षा योजना की लाभार्थी, लावारिस, कैदी, एड्स पीड़ित और ऐसे मरीज जिनके पास खून देने के लिए कोई और न हो, उन्हें भी बिना एक्सचेंज ब्लड देने के निर्देश फिर से जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी ब्लड बैंक ज्यादा से ज्यादा लगाए कैंप

blood available to injured people without exchange

ब्लड बैंकों के सीएमएस को ये भी निर्देश दिए हैं कि सरकारी अस्पतालों में भर्ती मरीजों को प्राथमिकता के आधार पर खून दिया जाए।

सरकारी ब्लड बैंकों द्वारा कैंप लगाने में उदासीनता पर भी स्वास्थ्य विभाग ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। निदेशक चिकित्सा उपचार ने कहा कि सरकारी ब्लड बैंक ज्यादा से ज्यादा कैंप लगाएं।

प्राइवेट या चैरिटेबल अस्पतालों में भर्ती मरीजों को बिना एक्सचेंज खून न दिया जाए। बहुत जरूरी होने पर सीएमएस की अनुमति लेनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed