{"_id":"5d6e277b8ebc3e93d33e5009","slug":"block-development-officer-filed-case-against-all-people-of-an-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में खंड विकास अधिकारी ने पूरे मोहल्ले के खिलाफ दर्ज कराया केस, जानें- पूरा मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊ में खंड विकास अधिकारी ने पूरे मोहल्ले के खिलाफ दर्ज कराया केस, जानें- पूरा मामला
Tue, 03 Sep 2019 04:15 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Tue, 03 Sep 2019 04:15 PM IST
विज्ञापन
कूड़ा डालने से नाला हुआ चोक, हुई जलभराव की समस्या
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के मोहनलालगंज में संकट मोचन मंदिर के आसपास रहने वाले लोगों के खिलाफ खंड विकास अधिकारी ने गंदगी फैलाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक संकट मोचन मंदिर के आसपास रहने वाले लोगों द्वारा गंदगी फैलाने व कूड़ा, पॉलीथीन डालने से कस्बा मोहनलाल गंज से निकलने वाला नाला चोक हो गया है।
जिससे जलभराव की समस्या हो गयी है। इस रास्ते से होकर जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्ले में लोगों के घरों से निकला कचरा व चाट व ढाबे वालों द्वारा कचरा फैलाया जाता है। खंड विकास अधिकारी भोलेनाथ कनौजिया ने समस्या को संज्ञान में लेते हुए लोगों को नोटिस भी जारी किया था लेकिन समस्या का समाधान न होने पर आसपास रहने वाले व्यापारियों, ढाबा संचालक समेत तमाम अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
मालूम हो कि इसी मोहल्ले में गंदगी व जलभराव के चलते मीरा नाम की महिला की मौत हो गई थी और आधा दर्जन के करीब लोग संक्रमण रोग की चपेट में आ गये थे। इंस्पेक्टर गऊदीन शुक्ला के मुताबिक मुकदमा दर्ज होने के बाद मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई है ।